सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 2, 2026 11:58 am

राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी ने  केंद्रीय वित मंत्री श्रीमती  निर्मला सीतारमण से मुलाकात की

उन्हें केन्द्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए उदार धनराशि आबंटित करने के लिए धन्यवाद दिया 

उन्होंने केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश की रेल परियोजनाओं के बजट में बढ़ोतरी, बैजनाथ पपरोला पपरोला सहित चार रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन विकसित करने के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान , हिमाचल के पर्यटक स्थलों को चैलेंज मोड से विकसित करने और हिमाचल प्रदेश के बौद्ध स्थलों में बिश्व स्तरीय ठांचागत सुविधाएँ विकसित करने , जल जीवन मिशन की अबधि बढ़ाने के लिए केंद्रीय वित मंत्री श्रीमती निर्मला  सीतारमण  का धन्यबाद किया /

उन्होंने कहा की मछली पालन योजना को प्रोत्साहन से राज्य के जलाशयों  में बिद्यमान मछली के दोहन के अतिरिक्त इन जलशयों को पर्यटक स्थलों के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी जिससे  ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को रोज़गार के साधन उपलब्ध होंगे और राज्य में खुशहाली का नया दौर शुरू होगा / 

केंद्रीय वित मंत्री श्रीमती  निर्मला सीतारमण ने कहा की प्रधान मन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी के दिल में हिमाचल प्रदेश के लिए अटूट प्यार है और हिमाचल की विकास परियोजनाओं  को पर्याप्त धनराशि प्रदान की गई है और राज्य के विकास के लिए धन की कमी कभी बाधा नहीं बनेगी