Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

विभिन्न कम्पन्नियों में 300 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसम्बर से

धर्मशाला, 27 नवंबर: न्यू एरा इंडस्ट्रीज लुधियाना, बेक्टर फूड स्पेशियलिटीज लिमिटेड राजपुरा और ए-वन न्यू ऐज साइकिल्स, लुधियाना में पुरूष तथा महिलाओं के 300 पद भरे जाने हैं। यह जानकारी जिला रोज़गार अधिकारी अक्षय कुमार ने देते हुए बताया है कि 18 से 35 वर्ष की आयु के दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई डिप्लोमा के व्यक्ति पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 20 से 27 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र साथ लेकर 2 दिसंबर को उप रोज़गार कार्यालय, काँगड़ा, 3 दिसंबर नगरोटा बगवां, 4 दिसंबर को ज्वाली और 5 दिसंबर को नूरपुर रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 01892-224892 पर संपर्क कर सकते है।

Have something to say? Post your comment