सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 13, 2026 10:10 am

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन आगामी 15 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा: रजनी पाटिल

शिमला 1 मार्च, 2025,प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन आगामी 15 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं,ऊर्जावान पार्टी कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी सबको साथ लेकर मजबूती से आगे बढ़ेगी।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश की कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही कर रही है,बावजूद इसके प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सीमित संसाधनों से जनहित के कार्यो को सफलता पूर्वक पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति को पूर्व भाजपा सरकार ने बिगाड़ा है। वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश की वित्तीय स्थिति को सुधारने की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है।
रजनी पाटिल ने दावा किया कि अगली बार 2027 मे जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे तो प्रदेश में कांग्रेस फिर से सत्ता में काबिज होगी और प्रदेश में हर पांच साल बाद सरकार बदलने की पिछली परंपरा पर अंकुश लगेगा।
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए पाटिल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन पूरी तरह मजबूत है। उन्होंने कहा कि इसे ओर चुस्त दुरुस्त किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पार्टी के हर नेता को सरकार में पद देना संभव नही होता,इसलिए उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद दिए जाते है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर सरकार को चुना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का कोई भी लोटस ऑपरेशन कभी सफल होने वाला नही क्योंकि जनमत कांग्रेस के साथ है।
रजनी पाटिल ने कांग्रेस बैठकों की जानकारी देते हुए बताया कि आज और कल पार्टी नेताओं मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों,वरिष्ठ नेताओं, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पार्टी विधायको,पिछले चुनावों में रहें पार्टी प्रत्याशी के साथ साथ अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी राज्यों प्रमुखों से सार्थक चर्चा हुई है। उन्होंने महत्वपूर्ण सुझाव दिए है उन पर मंथन होगा।