सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 10, 2026 3:13 am

फलदार बगीचे के साथ अस्थाई गौशाला और जोड़ा घराट हुए मलियामेट

कुल्लू खंड के अंतर्गत लगवैली में इस तूफानी बारिश ने जो कहर बरपाया वो कभी न भरने वाले जख्म दे गया है। बढ़ेहिरा ग्रां निवासी तुले राम सपुत्र झावे राम को इस त्रासदी में लाखों का नुकसान हुआ है। भल्याणी फाटी में उनके फलदार बगीचे(नौतोड़) को उजाड़ के रख दिया है जिसमें लगभग दो सौ से ज्यादा पेड़ लगे थे। बारिश का पानी भूमतीर रोड और भल्याणी रोड़ से होता हुआ उनके बगीचे की ओर मुड़ा और वहां कुछ शेष नहीं रखा। साथ ही नौतोड़ में उनकी अस्थाई गौशाला को और नीचे जोड़ा घराट को भी मलियामेट कर दिया है। बागवान तुले राम ने बताया कि वो निहायत गरीब परिवार से सम्बन्ध रखते हैं उन्होंने कुल्लू भूमतीर सड़क के दौरान भी जब मलबे से पूरा बगीचा खत्म हुआ था फिर भी उसका पुनर्निर्माण बड़ी मुश्किल से किया था। पिछली बरसात में जब सड़क से पानी आ रहा था तो उन्होंने इस संदर्भ में लोक संपर्क विभाग के साथ साथ कुल्लू उपायुक्त से भी बात की थी लेकिन पानी की निकासी के काम को सही तरीके से नहीं किया गया। विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से आज बागबान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इस मामले के निरीक्षण के लिए उक्त फाटी के पटवारी से बात की गई है अभी देखना ये है कि विभाग इस पर क्या कार्यवाही करता है। सरकार को चाहिए कि बागवान को नौतोड़ के पुनरुद्धार और गौशाला व घराट निर्माण हेतु जरूरत राहत एवं पुनः निर्माण राशि प्रदान करे।