सबकी खबर , पैनी नज़र

September 27, 2026 10:45 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 27, 2026 10:45 am

भारतीय जनता पार्टी विचारों के आधार पर चलने वाली पार्टी : श्रीकांत

धर्मशाला, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान में भाग लिया। उनके साथ सांसद डॉ राजीव भारद्वाज, विधायक रणवीर निक्का, प्रवक्ता राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा उपस्थित रहे।

श्रीकांत शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी विचारों के आधार पर चलने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी के आज लोकसभा में 240 सांसद, 98 से अधिक राज्यसभा सांसद और 1600 से अधिक विधायक हैं। प्रदेशों में 13 विशुद्ध भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं, 7 प्रदेशों में एनडीए की सरकार है। करोड़ों कार्यकर्ताओं के योगदान से आज भारतीय जनता पार्टी विचारों के आधार पर बड़े पैमाने पर अनुसरण की जाने वाली पार्टी बनी है। आज 13.5 करोड़ से अधिक लोग भाजपा से जुड़े हैं, 10 लाख से अधिक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता हैं, 6 लाख बूथों पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। गुजरात में छठी बार भाजपा सरकार बनी, गोवा व हरियाणा में तीसरी बार सरकार में है, मध्य प्रदेश में चौथी बार सरकार में है, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, त्रिपुरारा, मणिपुर व असम में दूसरी बार सरकार में हैं और 27 वर्षों के बाद आज भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में भी सरकार में है। भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो वैज्ञानिक ढंग से आगे बढ़ी है, चुनाव जीतना, संगठन को मजबूत करना भी एक विज्ञान है। वैचारिक दृढ़ता के साथ बिना समझौता करे आगे बढ़ना ही भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छता अभियान से लेकर उज्ज्वला योजना तक आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने गरीब, दलित, शोषित, पीड़ित, युवा और महिलाओं की चिंता की है। इसलिए आवश्यक है कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और पार्टी की नींव के रूप में कार्य करने वाले भाजपा नेताओं को पढ़ें व जानें। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की संकल्पना “विकसित भारत 2047” को पूरा करने के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को मजबूती से कार्य करने की आवश्यकता है।
श्रीकांत शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आगामी समय में बूथ पर जाने का दौरान जनसंघ और भाजपा के स्थापना काल के कार्यकर्ताओं को ढूंढकर उनके घर जाएं।