सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 18, 2026 11:17 pm

अगले 48 घंटे में 1000 बर्तन किट प्रभावितों को पहुंचाएगी भाजपा : बिंदल

मंडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाचन विधानसभा क्षेत्र में स्यांज पंचायत के पंगलिपुर, सैंज और सिराज विधानसभा क्षेत्र में बाख्ली कुकलाह का द्वारा किया। बिंदल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रभावित लोगों की मांग आई है कि राशन तो पर्याप्त मिल रहा है पर बनाने के लिए बर्तन नहीं है, इसी को लेकर भाजपा ने 17 संगठनात्मक जिलों में वर्चुअल बैठक के माध्यम से निर्णय लिया गया कि अगले 48 घंटे के भीतर 1000 बर्तन किट प्रभावित को पहुंचने का संकल्प भाजपा के सभी कार्यकर्ता लेंगे। बिंदल ने कहा कि जैसे ही निर्णय हुआ तुरंत घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र ने बर्तन किट की एक गाड़ी जिसमें 100 से अधिक किट है उसके सिराज रवाना किया। भाजपा के कार्यकर्ता इन कीटों के निर्माण हेतु पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं से समन्वय बना रहे हैं।
क्या है बर्तन किट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की बर्तन किट में 1 कुकर, 1 कड़ाही, 6 थाली, गिलास, कटोरियां, चम्मच, चकला, बेलन, बाल्टी, मग इत्यादि होगा, इस किट को मिनी किचन भी कहा जा सकता है। इस किट को वितरण कर भाजपा का यह एक छोटा सा सेवा का प्रयास है और धरातल पर नुकसान बहुत ज्यादा है, जिसकी भरपाई असंभव है।
प्रदेश सरकार ने 2023 और 2024 के प्रभावतों को अभी तक नहीं दी जमीन : बिंदल
बिंदल ने कहा कि सरकार को त्वरित कार्य एवं कार्यवाही करते हुए जिन 500 से अधिक लोगों ने अपने घर और सब एवं खैर के बगीचों को पूरी तरह से खो दिया है यानी 100% हानि, उनको पुनः स्थापित करने हेतु जमीन मुहैया करवानी चाहिए। दुख की बात तो यह है की 2023 और 2024 में जिन लोगों को इस प्रकार का नुकसान हुआ था उनको प्रदेश की वर्तमान सरकार आज तक जमीन नहीं दे पाई है। यह प्रदेश सरकार का फेलियर है और इस बारे में सरकार में बैठे लोगों को गंभीरता से सोचना चाहिए।
जितना राहत कार्य में प्रदेश सरकार विलंब करेगी उतना बड़ा नुकसान होगा : बिंदल
बिंदल ने कहा कि जितना राहत कार्य में प्रदेश सरकार विलंब करेगी उतना बड़ा नुकसान होगा, जेसीबी और पोकलेन की मशीने धरातल पर दिख नहीं रही है और जितनी देरी से इन मशीनों को भेजा जाएगा उतना नुकसान बढ़ता चला जाएगा। लोगों के बगीचे पत्थरों से भर गए हैं घरों में भारी पानी एवं पेड़ घुस गए हैं, प्रभावित क्षेत्रों में तबाही का आलम एवं प्रलय स्थित है।