सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 10, 2026 7:23 pm

चर्चा से भाग कर संसद का अमूल्य समय विपक्ष कर रहा ख़राब: अनुराग सिंह ठाकुर


11 अगस्त 2025, युवाओं व खिलाड़ियों के हित में खेल विधेयक के प्रति विपक्ष का रवैया उदासीन: अनुराग सिंह ठाकुर
हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संसद में विपक्ष के हंगामे के कारण राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक, 2025 के पारित होने में आ रही रुकावट पर कहा कि यह खेल विधेयक युवाओं व खिलाड़ियों के हित में है मगर खेल विधेयक के प्रति विपक्ष का रवैया उदासीन है। साथ ही श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि रोज़-रोज़ सदन विपक्ष द्वारा हंगामा कर सदन की कार्यवाई बाधित कर संसद का अमूल्य समय बर्बाद करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “  संसद का समय अमूल्य होता है व इसका उपयोग लोकहित में हो यह सत्ता पक्ष व विपक्ष की सामूहिक ज़िम्मेदारी होती है। दुर्भाग्य से विपक्ष संसद के इस मानसून सत्र को जनहित की बजाय अपनी ओछी राजनीति चमकाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है और आए दिन सदन में हंगामा कर सत्र को बाधित करने का दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य कर रहा है। विपक्ष ना सिर्फ़ संसद का समय बर्बाद कर रहा है बल्कि देश के करदाताओं का भी अपमान कर रहा है। ये लोग संविधान की किताब तो पकड़ते हैं, लेकिन संविधान को मानते नहीं हैं। संसद में विपक्ष ना सिर्फ़ चर्चा से बल्कि अपनी ज़िम्मेदारी से भी भाग रहा है इसलिए संसद में चर्चा की बजाय सड़क पर मार्च निकालकर कर अपने गुनाहों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “  इनकम टैक्स बिल पर 2 दिन का समय लोकसभा, 2 दिन का समय राज्यसभा में दिया गया लेकिन विपक्ष उस पर चर्चा ही नहीं कर रहा रहा। इसी तरह राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक, 2025 जोकि हमारे युवाओं व खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है उसे लेकर भी विपक्ष का उदासीन रवैया देखने को मिल रहा है। आख़िर क्यों कांग्रेस व विपक्षी पार्टियाँ हमारे खिलाड़ियों का भला नहीं चाहती हैं। विपक्ष अपनी ज़िम्मेदारी समझे, महत्त्वपूर्ण बिलों चर्चा करे और अगर उसमें कोई संशोधन है तो उसे बताये, लेकिन देशहित में चर्चा से भागने की बजाय चर्चा में हिस्सा ज़रूर ले।संसद ना चलने देना और अराजकता फैलाना यह सब विपक्ष की सोची-समझी चाल है, जिससे जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके और देश में अस्थिरता का माहौल बनाया जा सके”