सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 10:05 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 10:05 am

मुख्यमंत्री ने ‘संघर्ष से शिखर तक’ पुस्तक का किया विमोचन

शिमला 13 अगस्त, 2025,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां सोलन जिले की ममता गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक ‘संघर्ष से शिखर तक’ का विमोचन किया।
यह पुस्तक हिमाचल प्रदेश में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों की संघर्ष गाथाओं का संकलन है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने पद प्राप्त किए हैं। यह पुस्तक दर्शाती है कि व्यक्ति कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और जनता की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता से अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक युवाओं को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित करेगी।
लेखिका एवं राजकीय उच्च विद्यालय कनाह, सोलन की मुख्याध्यापिका ममता गुप्ता ने पुस्तक का विमोचन करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि यह पुस्तक अधिकारियों द्वारा अपने मिशन को पूरा करने के लिए किए गए अथक प्रयासों पर आधारित है।