सबकी खबर , पैनी नज़र

July 29, 2026 12:13 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 29, 2026 12:13 pm

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश की कहानी सुनिए

भाजपा की सरकार थी तो उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की सेलरी बढ़ा कर राहत दी थी लेकिन कांग्रेस की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सेलरी में कटौती कर दी। भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार ने सितंबर 2022 में सरकारी कर्मचारियों की सेलरी बढ़ाई थी लेकिन अब कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश की खराब वित्तीय व्यवस्था का हवाला देकर सेलरी में कटौती करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे हिमाचल प्रदेश के 89 कैटेगरी के सरकारी कर्मचारियों को हर महीने औसतन 10 से 15 हजार रुपये का नुकसान होगा।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कांग्रेस से प्रश्न करते हुए कहा कि क्या चुनाव से पहले जनता को खटाखट धोखा देने का यही तरीका है? क्या कांग्रेस खटाखट मॉडल से किसानों की समस्याओं को हल कर सकती है? क्या कांग्रेस खटाखट मॉडल युवाओं की रोजगार समस्या सुलझा सकती है? चाहे कर्नाटक हो, हिमाचल हो या तेलंगाना, हर जगह कांग्रेस का गवर्नेंस रिकॉर्ड बेहद खराब है। सच्चाई यही है कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत, और न क्षमता। शासन चलाना उनके बस का काम ही नहीं है। जनता को धोखा दो, बड़े-बड़े दावे करो और जब जिम्मेदारी निभाने का समय आए, तो रोना शुरू कर दो। यहाँ तक खबर है कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार इतनी मजबूर हो गई है कि अब वे सरकारी गाड़ियों तक को डिस्पोज़ ऑफ करने लगे हैं, क्योंकि उन्हें प्रबंधन करना नहीं आता। यही है कांग्रेस का असली चेहरा और यही है हिमाचल की चरमराई हुई अर्थव्यवस्था।