सबकी खबर , पैनी नज़र

September 21, 2026 6:23 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 21, 2026 6:23 pm

मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ की सहायता के लिए त्रिपुरा सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला 8 सितम्बर, 2025 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां त्रिपुरा राज्य सरकार का हिमाचल प्रदेश को इस वर्ष भारी बारिश से आई आपदा से निपटने के लिए पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष में प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चला रही है। उन्होंने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी अंशदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।