सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

December 2, 2025 2:33 pm

हिमाचल उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली सुरों का जलवा

सोलन। 21वें हिमाचल उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह सुरों और नृत्य रंगों से सराबोर रही। हिमाचली जोड़ी अर्जुन गोपाल और रंजन रघुवंशी ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों का ऐसा संगम पेश किया कि दर्शक झूम उठे। उनकी शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।
इसके बाद सिरमौर के गायक और हिमाचल आइडल दीपक चौहान मंच पर आए। उन्होंने बॉलीवुड गीत से शुरुआत कर एक के बाद एक नाटियों की प्रस्तुति से युवाओं का खूब मनोरंजन किया। उभरते हुए इस स्टार की प्रतिभा को दर्शकों ने जमकर सराहा। पहाड़ी गायक रामेश्वर शर्मा के गीतों ने भी माहौल को और रंगीन बना दिया। मैदान में मौजूद युवा समूह गीतों की धुन पर जगह-जगह थिरकते नजर आए।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉक्टर संजय अग्रवाल अपनी पत्नी सविता अग्रवाल के साथ मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि जिला भाषा अधिकारी ममता कुमारी रही। दूसरी संध्या में स्कूली बच्चों की लोक नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित हुए जिसमें 12 स्कूल्स ने भाग लिया। निर्णायक के तौर पर कुमारी सुनीता शर्मा और मंजू भारद्वाज मौजूद रही। हिमाचल idol सिंगिंग प्रतियोगिता भी जारी है जिसके निर्णायक सोनू भारद्वाज और परमिंदर सिंह नामधारी हैं।
युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ‘मिकी’ और महासचिव कीर्ति कौशल ने अन्य सदस्यों अंकुश सूद, रिपुदमन, मनोज ठाकुर और संजीव वर्मा के साथ मेहमानों का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
हजारों दर्शकों की मौजूदगी में आयोजित इस संध्या ने उत्सव को यादगार बना दिया।