सबकी खबर , पैनी नज़र

May 26, 2026 10:15 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 26, 2026 10:15 am

अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर आवास पर बधाई देने उमड़ी सैकड़ों की भीड़

दिल्ली स्थित आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को समर्थकों ने मिलकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

24 अक्तूबर 2025, हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री, हमीरपुर लोकसभा सांसद व हिमाचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर उनके दिल्ली स्थित आवास पर देशभर से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि व समर्थकों ने मिलकर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। श्री अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें चाहने वालों ने केक काटकर, गीत गाकर अपनी  पूरे धूम-धाम से जन्मदिन मनाया। हिमाचल प्रदेश से दिल्ली पहुँचे कई हिमाचलियों ने पारंपरिक तरीक़े से श्री अनुराग सिंह ठाकुर का जन्मदिन मनाया। श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हिमाचल में कई विधानसभाओं में रक्तदान शिविर, हेल्थ चेकअप कैंप, कंबल वितरण व फल वितरण कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताओं व मंदिरों में पूजा अर्चना के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों व समर्थकों धूमधाम से श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी का जन्मदिन मानकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की