सबकी खबर , पैनी नज़र

June 19, 2026 10:37 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 19, 2026 10:37 am

नया उपभोक्ता ब्रांड वयना इलेक्ट्रिक लॉन्च हुआ,इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रेड गुणवत्ता एवं भरोसा अब हर भारतीय घर में

शिमला, 10, नवंबर, 2025, सग्स लॉयड जो भारत की ऊर्जा संरचना को दो दशकों से अधिक समय से मज़बूती देने में अग्रणी रहा है ने आज अपने नए उपभोक्ता ब्रांड वयना इलेक्ट्रिक की घोषणा की है।

ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स में सफल यात्रा के आधार पर अब समूह अपनी विशेषज्ञताओं को एक आधुनिक श्रेणी की लाइटिंग,स्विचगियर और मॉड्यूलर इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशन्स के माध्यम से भारतीय घरों और कारोबारों तक विस्तारित कर रहा है।वयना इलेक्ट्रिक वास्तव में इस बदलाव का प्रतीक है जहाँ सुरक्षा,विश्वसनीयता और बुद्धिमत्तापूर्ण डिज़ाइन एक साथ आते हैं तो कैसे इलेक्ट्रिकल उत्पाद अब सिर्फ़ ज़रूरत नहीं बल्कि अनुभव बन जाते हैं।यह ब्रांड भारतीय जीवनशैली के अनुरूप एक डिज़ाइन फ़र्स्ट दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया गया है जिसके उत्पाद पोर्टफोलियो में सीओबी लाइट्स, एलईडी पैनल्स,डाउनलाइटर्स,ल्यूमिनेयर्स,मॉड्यूलर स्विच,डिस्ट्रिब्यूशन बोर्ड, आरसीसीबी एम्सीबी एवं अन्य एक्सेसरीज़ शामिल हैं। हर उत्पाद भारतीय परिस्थितियों के अनुसार डिज़ाइन किया गया है और भारतीय तथा वैश्विक मानकों पर परीक्षणित है जिसमें टिकाऊपन,प्रदर्शन और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।
संतोष शाह प्रबंध निदेशक वयना इलेक्ट्रिक   और चेयरमैन सग्स लॉयड लिमिटेड ने कहा वयना इलेक्ट्रिक हमारा उपभोक्ता व्यवसाय में प्रवेश है जहाँ हमारी तकनीकी अनुशासनता और डिज़ाइन भारतीय सोच व जीवनशैली को और सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।ये उत्पाद भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप बने हैं जो कि मज़बूत,सुरक्षित और स्टाइलिश हैं।सग्स लॉयड ने वर्षों तक भारत के ऊर्जा क्षेत्र को मज़बूती दी है।अब हम उसी इंजीनियरिंग विश्वसनीयता को हर घर तक ले जा रहे हैं ।