शिमला: WWE फेम दलीप सिंह राणा उर्फ़ द ग्रेट खली इन दिनों अपने ही गृह ज़िला सिरमौर में जमीनी विवाद से फंसे हैं। उन्होंने जमीनी विवाद से जुड़े मामले पर पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अधिकारियों पर मिलीभगत करके उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत पर एसडीएम गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर इस मामले की शिकायत करेगे और कार्रवाई की मांग उठाएंगे। उन्होंने कहा कि तहसीलदार की जांच होनी चाहिए संबंधित तहसीलदार और कुछ राजस्व अधिकारी अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं,नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। खली ने कहा कि जमीन साल 2005 में एक महिला के नाम पर कानूनी तौर पर पंजीकृत थी। कानूनी प्रक्रिया के बाद उससे जमीन का मालिकाना हक हासिल किया। साल 2013 में उनके पिता ज्वाला राम ने उस महिला से यह जमीन कानूनी तौर पर खरीदी थी।
तब से उनके परिवार के पास इस संपत्ति का मालिकाना हक है। कागज होने के बावजूद पांवटा साहिब के अधिकारी अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग कर रहे हैं। जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई है। 20 मई 2025 को पहली बार कुछ लोगों ने जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की थी। 18 जुलाई 2025 को फिर से जमीन में घुसने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर यह प्रयास नाकाम कर दिया।






