सबकी खबर , पैनी नज़र

July 23, 2026 11:29 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 23, 2026 11:29 pm

हिमाचल प्रदेश की झांकी “स्वतंत्रता का मन्त्र-वन्दे मातरम्” के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश “वीरों की भूमि”नई दिल्ली में प्रदर्शित की जाएगी और परेड का हिस्सा बनेगी।

शिमला: 22 जनवरी 26, वर्ष 2026 की गणतन्य दिवस परेड में रक्षा मन्त्रालय भारत सरकार ने देश के 17 राज्यों की झाकियों का चयन किया जिसमें हिमाचल प्रदेश की झांकी भी सम्मलित है हिमाचल प्रदेश की झांकी “स्वतंत्रता का मन्त्र-वन्दे मातरम्” के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के सैनिक बीरता पुरस्कार विजेता “वीरों की भूमि” पर आधारित जो कर्तव्य पथ नई दिल्ली में प्रदर्शित की जाएगी और परेड का हिस्सा बनेगी।
इस झांकी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की बीर परम्परा देशभक्ति की भावना तथा प्रदेश के रणबांकुरों की गौरव शाली गाथा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। आंकी में बन्दे मातरम् के साथ मातृ भूमि के प्रति समर्पण बलिदान एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को राजीव रूप में दर्शाया जाएगा। हिमाचल ने भारत को अभी तक 1203 वीरता पदक विजेताओं का उपहार दिया है जिनमें चार परमवीर चक्र, दो अशोक चक्र और दस महावीर चक्र सम्मिलित है। यह एक अप्रतिम प्रमाण है उस साहस का जो राष्ट्र के हृदय पर अंकित है। यह झांकी उसी अदम्य आत्मा का बंदन है उन पुत्रों और पुत्रियों के प्रति श्रद्धाजलि जिहोंने पर्वतों की आत्मा को अपने भीतर धारण के राष्ट्र की पुकार का उत्तर अद्वितीय पराक्रम और बलिदान से दिया। इन पर्वतों के उनकी वीरता की गूंज सतत प्रतिध्यनित होती है; हवाएँ उनके गौरव की कथाएं पीढ़ी दर पी वहन करती है। भारत की सेनाओं के सर्वाधिक योगदान देने वाले प्रदेशों में अग्रणी, हिमाचल का यह गौरव केवल इतिहास नहीं यह इसके जनमानस का स्वभाव, इसकी रगों में प्रवाहित परम्परा है।
माननीय उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री, भाषा एवं संस्कृति विभाग श्री मुकेश अग्रिहोत्री जी के दिशा निर्देश व सचिव, भाषा-संस्कृति हि० प्र० सरकार श्री राकेश कंवर जी के मार्ग दर्शन में इस झांकी का चयन सम्भव हो पाया है। इस झांकी के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है सम्भवतः दिनांक 24 जनवरी 2026 तक इसे कर्तव्य पथ पर परेड में शमिल करने के लिए रक्षा मंत्रालय भारत सरकार को सौंप दिया जाएगा।