सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 7:10 pm

CM Yogi advice to UP Police If you give right information on right time will not become villain

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मियों को लखनऊ पुलिस हेडक्वार्टर में सम्मानित किया. इस समारोह में 75 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का मौका मिला. मुख्यमंत्री योगी ​आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अफसरों और जवानों को बड़ा सबक भी दे दिया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस उत्कृष्ट सेवा सम्मान में वीरता के साथ अन्य पदक पाने वाले अधिकारियों व जवानों को बधाई देने के साथ उनके कर्तव्य की भी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि अगर समाज का हर नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में पूरी ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करे तो किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति में देर नहीं लगेगी. मुझे लगता है कि अमृत महोत्सव का यह वर्ष हम सभी को इस बात के लिए प्रेरित करता है. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में जब हमारी सरकार आई तो पूरे प्रदेश में सिर्फ एक साइबर थाना गौतमबुद्ध नगर में था. उस समय लखनऊ में साइबर थाना खुलने की प्रक्रिया चल रही थी. आज सभी रेंज स्तर पर साइबर थाने सफलतापूर्वक संचालित हैं. अगर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुधारने में लगी पुलिस समय पर सही जानकारी मीडिया व सोशल मीडिया में प्रेषित कर दे,तो आप खलनायक नहीं बनेंगे. समय पर प्रतिक्रिया न देने पर मामला बिगड़ता है.

कुल 75 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया
सीएम ने कहा कि मामला बिगड़ने के बाद अधिकारी एक दूसरे का मुंह देखते हैं, बचाव करते हैं. ऐसे मौके न आने दें. आपको जनता की रक्षा करनी है. सरकार को भी आप सभी पर बड़ा भरोसा है. सीएम योगी ने कहा कि पुलिस की भूमिका सकारात्मक होती है तो पीड़ित का दर्द कम हो जाता है. यूपी पुलिस के 15 कर्मियों को मुख्यमंत्री पदक मिला. शेष 60 को राष्ट्रपति का वीरता पदक व विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया.

इन पुलिस अफसरों और कर्मियों को मिला पदक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरता पदक से डीजी जेल आनंद कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, पुलिस कमिश्नर कानपुर असीम अरुण, एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव तथा एसपी प्रतापगढ़ सतपाल को सम्मानित किया. डीजी ट्रेनिंग आरपी सिंह, एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत, एडीजी वाराणसी बृज भूषण, आईजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह तथा आईजी प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप सिंह को उत्कृष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया. 

मुख्यमंत्री ने की मानव संपदा पोर्टल की शुरुआत
एसटीएफ नोएडा के डीएसपी राजकुमार मिश्र तथा पीएसी से डिप्टी एसपी के पद से सेवानिवृत डीके धवन को भी सेवा पदक प्रदान किया गया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मानव संपदा पोर्टल की शुरुआत व साइबर प्रशिक्षण का समापन भी किया. सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार देर शाम प्रदेश पुलिस विभाग के अफसरों के साथ बैठक किया. वह मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अफसरों के साथ जुड़े. त्योहारी मौसम को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अफसरों को बेहद मुस्तैद रहने की सलाह दी.

WATCH LIVE TV

Source link