सबकी खबर , पैनी नज़र

September 23, 2026 1:37 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 23, 2026 1:37 am

धर्मशाला का कैंपस न होना कटोचता है, सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के इंटर  जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ

धर्मशाला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश  द्वारा आयोजित इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  इस दौरान उन्होंने कबड्डी वर्ल्ड कप चैंपियन हिमाचल की बेटियों को सम्मानित किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार यहां पर किसी न किसी प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में शामिल होने का मौका मुझे मिलता रहता है। बिना संसाधनों के भी इस विश्व विद्यालय के प्रशासन ने जिस तरह से तत्परता दिखाई है वह बहुत प्रशंसनीय है। यदि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को और संसाधन मिल जाते तो बात ही कुछ और होती। इन सब की राह में सबसे बड़ा रोड़ा वर्तमान की सुक्खू सरकार है। जिसने शरीफ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी एफएआर का 32 करोड़ रुपए नहीं जमा किया जा रहा है जिसकी वजह से कैंपस के निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस निर्णय के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ती रहेगी। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं
शाहपुर मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुए  जय राम ठाकुर, कार्यकर्ताओं में भरा जोश, मनाया राजीव भारद्वाज का जन्मदिन
जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया गया। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण सराहनीय रहा, जो पार्टी की जमीनी मजबूती को दर्शाता है।
कार्यक्रम के अवसर पर कांगड़ा के सांसद आदरणीय श्री राजीव भारद्वाज जी के जन्मदिवस पर केक काटकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ने पर बल दिया। साथ ही सुक्खू सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया, ताकि प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में उचित निर्णय लेकर सरकार को सबक सिखा सके।