सबकी खबर , पैनी नज़र

September 22, 2026 10:18 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 22, 2026 10:18 pm

हपुटवा द्वारा शिक्षकों से संबंधित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ( हपुटवा ) द्वारा आज कुलपति प्रो महावीर सिंह जी को ज्ञापन दिया जिसमे शिक्षकों से संबंधित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया । अध्यक्ष डॉ नितिन व्यास ने बताया कि प्रदेश सरकार महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय शिक्षकों के CAS प्रमोशन को अभी तक रोके हुए है । पिछले तीन वर्षों से शिक्षकों का प्रमोशन रुका हुआ है जिससे शिक्षकों में निराशा है संघ ने मांग रखी कि CAS को तुरंत बहाल करना चाहिए। प्रदेश में हर विभाग के अंदर सरकारी कर्मचारियों की प्रमोशन की जा रही है तो महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ ऐसा अन्याय क्यों किया  जा रहा है । इसके साथ साथ अध्यापकों के लिए दो आवास भवनों का निर्माण , 13 % लम्बित DA का भुगतान  आदि मांगों पर भी बात की।