सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 9, 2026 9:08 pm


विधि विभाग में आम छात्र के साथ SFI कार्यकर्ताओं द्वारा हाथापाई — एक बार फिर सामने आया SFI का रक्तरंजित इतिहास

कैंपस का माहौल बार बार रक्तरंजित करने वाला एक मात्र छात्र संगठन है

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज विश्वविद्यालय के विधि विभाग में SFI से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा एक आम छात्र के साथ की गई हाथापाई की घटना की कड़ी निंदा की है। परिषद का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में लगातार हिंसा और अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश SFI द्वारा की जा रही है, जिससे पूरे कैंपस का वातावरण खराब हो रहा है और आम छात्र भय व असुरक्षा महसूस कर रहे हैं।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि आज विधि विभाग में SFI से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने बिना किसी उचित कारण के एक सामान्य छात्र के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके साथ हाथापाई की। यह घटना अत्यंत निंदनीय है और यह स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि SFI लगातार विश्वविद्यालय के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का काम कर रही है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यह भी कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी विश्वविद्यालय परिसर में कई बार SFI से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
हाल ही में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री के साथ भी सुनियोजित रूप से दुर्व्यवहार और हमला किया गया था। परिषद का कहना है कि इन घटनाओं में शामिल वही लोग अब फिर से सक्रिय होकर आम छात्रों के साथ हाथापाई जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन और पुलिस द्वारा समय रहते कड़ी कार्रवाई न होने के कारण इन लोगों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं।
परिषद ने कहा कि SFI का इतिहास हमेशा से हिंसा, धमकी और अराजकता से जुड़ा रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से विचार रखने के बजाय यह संगठन बार-बार हिंसक गतिविधियों के माध्यम से विश्वविद्यालय के माहौल को खराब करने का प्रयास करता रहा है। आज की घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि SFI ही एक ऐसा छात्र संगठन है जो लगातार कैंपस में तनाव और टकराव की स्थिति पैदा करने का काम कर रहा है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तथा इन घटनाओं में शामिल SFI के गुंडों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि विश्वविद्यालय परिसर में कानून व्यवस्था बनी रहे और आम छात्रों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की रक्षा के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी।
जारीकर्ता:
राखी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई