सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 5:27 pm

Kerala Governor Arif Mohammad Khan offered Chadar at the Dargah of Haji Waris Ali Shah in barabanki pcup | बाराबंकी दौरे पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर चढ़ाई चादर

नितिन श्रीवास्तव/बाराबंकी:  केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बाराबंकी के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कौमी एकता के प्रतीक हाजी वारिस अली शाह की सरजमी देवा शरीफ पहुंचकर चादर चढ़ाई और माथा टेका. इसके बाद गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वहां पहुंचे. इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के स्वागत में उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी. यहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सहभागिता सम्मान के अर्न्तगत कई विभूतियों को उन्होंने सम्मानित भी किया.

कोरोना से सतर्क रहने की दी सलाह

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारा आचरण हमारी विरासत के मुताबिक नहीं चल रहा. उन्होंने कोरोना महामारी के प्रति भी लोगों को सचेत किया. उन्होंने कहा कि अभी हमें पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है. इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि जब-जब हम पथभ्रष्ट हुए हैं, जब-जब हम अपने आदर्शों से अलग हुए हैं तब-तब कोई न कोई अवतार चाहे वो स्वामी विवेकानंद की शक्ल में, राजाराम मोहन राय या विद्यासागर या फिर महात्मा गांधी की शक्ल में आते रहे हैं. 

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें लखनऊ-नोएडा में कितने चुकाने होंगे रुपये

साधा अफगानिस्तान पर निशाना
आरिफ मोहम्मद खान ने पड़ोसी देश अफगानिस्तान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बंदूक लेकर शहर की गलियों में घूमने वाले अपने को स्वतंत्रता सेनानी बताते हैं. उनके द्वारा महिलाओं के साथ किए जा रहे बर्ताव पर उन्होंने कहा कि जिस समाज मे महिलाओं को सिर्फ बच्चा पैदा करने तक ही सीमित समझा जाता है या उन्हें घर पर बैठा दिया जाता है वह समाज कमजोर हो जाता है. उन्होंने कहा कि चाहे किसी की जितनी भी शानदार विरासत रही हो उसके कर्मो का फल जरूर मिलता है.

1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मनाया जा रहा गांधी जयंती सप्ताह 
आपको बता दें कि बाराबंकी में महात्मा गांधी की जयंती पर 1978 से निरंतर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की शुरूआत एक अक्टूबर से होती है. ऐसे में गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट एक बार फिर गांधी जयंती सप्ताह 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मना रहा है. जिसका मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के विचारों को जीवंत बनाए रखते हुए उनके बताए सत्य, अहिंसा, सौहार्द और समरसता के सिद्धान्त को आत्मसात करना है. इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बाराबंकी के कई स्थानों पर भ्रमण किया.

गाय के गोबर से बने दीपक और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की विदेशों में भारी डिमांड, महिला कैदी कर रहीं तैयार

WATCH LIVE TV

 

Source link