सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 20, 2026 6:27 pm

पंचायत चुनावों को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा

शिमला 20 अप्रैल 2026,हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य में करीब 22 हजार मतदान केंद्रों (बूथों) पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी, जिसके लिए लगभग 54 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पंचायत चुनावों को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा , ताकि पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मतदान कराया जा सके। चुनावों के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त संख्या में स्टाफ तैनात किया जाएगा, जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और सहायक कर्मचारी शामिल होंगे। इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनी रहे। ग्रामीण स्तर पर होने वाले इन चुनावों को लोकतंत्र की नींव माना जाता है। पंचायत चुनावों के माध्यम से गांवों के विकास और स्थानीय प्रशासन को मजबूती मिलती है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।
इस बार पंचायत चुनाव में 54 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 22 हजार मतदान केंद्र (बूथ) बनाए जाएंगे। आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक पंचायत में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 7 से 8 कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इनमें प्रेक्षक, प्रीसाइडिंग अधिकारी , पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा कर्मी शामिल होंगे। सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। बताते है कि पहला चरण 25 मई , दूसरा और तीसरा चरण निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे।
अंतिम यानी तीसरा चरण 28 मई तक पूरा करने की योजना बनाई गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में बूथों की स्थिति, कर्मचारियों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।