सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 25, 2026 9:46 pm

नशा निवारण केन्द्र धर्मशाला और नूरपुर में नशे से पा सकते हैं छुटकारा: ओपी शर्मा

इन केंद्रों में भर्ती व्यक्तियों को निःशुल्क परामर्श और दवाइयां का मिलता है लाभ

धर्मशाला, 25 अप्रैल: जिला रेडक्राॅस सोसायटी, कांगड़ा के सचिव ओपी शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रयास भवन, धर्मशाला में नवंबर 2025 से जिला नशा निवारण केंद्र तथा वर्ष 2017 से नूरपुर में नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों में नशे से ग्रस्त व्यक्तियों को उपचार हेतु भर्ती करने का प्रावधान है।
यहां पर हर प्रकार के नशे का उपचार मनोरोग चिकित्सा, परामर्श, योग, ध्यान, शैक्षणिक सत्र, एकल काउंसलिंग सत्र, समूह काउंसलिंग सत्र तथा पारिवारिक काउंसलिंग सत्र के माध्यम से किया जाता है। इन केंद्रों में भर्ती व्यक्तियों को परामर्श और दवाइयां निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।
इसके अतिरिक्त, इन केंद्रों में परियोजना अधिकारी, काउंसलर, मनोवैज्ञानिक, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्बाॅय, चैकीदार, हाउसकीपिंग स्टाफ तथा कुक सहित एक समर्पित टीम कार्यरत है। नवंबर 2025 से मार्च 2026 के दौरान 40 व्यक्तियों ने जिला नशा निवारण केंद्र, धर्मशाला की सेवाओं का लाभ उठाया है, जबकि 306 नशा-ग्रस्त व्यक्तियों ने नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र, नूरपुर की सेवाओं से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नशे से छुटकारा पाना चाहता है, वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।