सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 26, 2026 11:08 pm

“महिला आरक्षण पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद—घड़ियाली आंसू बहा रही कांग्रेस”: करण नंदा

“शहरी निकायों से 2027 विधानसभा तक कांग्रेस का सूपड़ा साफ—जनता देगी करारा जवाब”

शिमला:
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा मीडिया संयोजक करण नंदा ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही है और अब घड़ियाली आंसू बहा रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकारों को लेकर कभी गंभीर नहीं रही और आज जब भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठा रही है, तो कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
“कांग्रेस के पास अब न सोच बची है, न नीति, न नीयत और न ही नेतृत्व—इसलिए वह मुद्दों से भटकाकर राजनीति कर रही है,” उन्होंने कहा।
करण नंदा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू किया जाना चाहिए ताकि महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में वृद्धि होगी, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा और जनता के काम तेजी से होंगे।
“अगर कांग्रेस को सीटें बढ़ाने पर आपत्ति है, तो उसे स्पष्ट कहना चाहिए कि वह महिला आरक्षण के खिलाफ है,” उन्होंने कहा।
महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए नंदा ने कहा कि भाजपा की रैलियों में महिलाओं की भारी भागीदारी से कांग्रेस घबरा गई है।
“कांग्रेस नेताओं को यह समझ नहीं आ रहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा के समर्थन में कैसे आ रही हैं—यही उनकी बेचैनी का कारण है,” उन्होंने कहा।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वीडियो पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत है।
“अगर कांग्रेस को संदेह है तो फोरेंसिक जांच कराई जाए—सच्चाई सामने आ जाएगी,” उन्होंने कहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अंदर से घबराई हुई है और उसका राजनीतिक पतन शुरू हो चुका है।
शहरी निकाय चुनावों को लेकर नंदा ने कहा कि भाजपा हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहने वाली पार्टी है।
“चुनाव आयोग की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर प्रदेश से जिला स्तर तक संगठन सक्रिय हो गया और चुनाव प्रबंधन को लेकर रणनीति तैयार कर ली गई है,” उन्होंने कहा।
अंत में उन्होंने दावा किया कि आने वाले शहरी निकाय चुनावों से लेकर 2027 के विधानसभा चुनावों तक कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।
“जनता कांग्रेस को उसके झूठ और विफलताओं का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है,” उन्होंने कहा।