सबकी खबर , पैनी नज़र

May 6, 2026 10:33 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 6, 2026 10:33 pm

सोलन ज़िला के शहरी निकायों के लिए कुल 121 उम्मीदवार मैदान में – मनमोहन शर्मा
34 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन वापिस

सोलन:06.05.2026, नगर निकाय निर्वाचन-2026 के लिए सोलन ज़िला में विभिन्न शहरी निकायों के लिए नामांकन वापिसी के उपरांत अब कुल 121 उम्मीदवार मैदान में हैं। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने यह जानकारी दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि आज नगर निगम सोलन के कुल 10, नगर परिषद परवाणू के लिए कुल 06, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 01, नगर पंचायत अर्की के लिए 04 तथा नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के लिए 42, नगर परिषद परवाणू के लिए 19, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 26, नगर पंचायत अर्की के लिए 15 तथा नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उपायुक्त ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-1 देहूंघाट वार्ड से आज चन्द्र कांता, निवासी मकान नम्बर 433, गांव दिहूंघाट, सोलन ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 रेलवे स्टेशन वार्ड से आज शान्ता, निवासी पॉवर हाउस रोड, वार्ड नम्बर-2, सपरुन, सोलन ने नामांकन वापिस लिया।उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 कथेड़ वार्ड से आज रजनी बाला, निवासी 16/1, कृष्ण मंदिर के पास, वार्ड नम्बर-3, द मॉल सोलन ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट वार्ड से आज देवेन्द्र कुमार, निवासी वी.पी.ओ. चम्बाघाट, सोलन ने नामांकन वापिस लिया।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क वार्ड से आज रोहिणी सूद, निवासी मकान नम्बर 81/1, मानव लॉज, वार्ड नम्बर-06, सोलन ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-9 मधुबन कॉलोनी वार्ड से आज सुमन साहनी, निवासी 289/9, शिल्ली रोड, सोलन ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी वार्ड से आज प्रतीक गुप्ता, निवासी ओल्ड बस स्टैंड, सोलन ने नामांकन वापिस लिया।उपायुक्त ने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सन्नी साईड वार्ड से आज विधी चन्द शर्मा, निवासी शर्मा निवास, नज़दीक पुराना ज़िलाधीश कार्यालय सोलन ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड से आज जगदीश चन्द, निवासी सेर कलीन, वार्ड नम्बर-13 सोलन ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड वार्ड से आज ईशा सूद, निवासी मकान नम्बर 102, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फेस-1, सपरुन, सोलन ने नामांकन वापिस लिया।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर-1 से आज कौशल्या राणा, निवासी ई.डब्ल्यू.एस., ब्लॉक नम्बर-3, ए 2, सेक्टर-1, परवाणू ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 से आज अखिल शर्मा, निवासी एल.आई.जी. 75, सेक्टर-1, परवाणू ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 से आज सन्नी सिंह, निवासी हाउस नम्बर-ए-7, बी-1, सेक्टर-4, परवाणू ने नामांकन वापिस लिया।उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 से आज अनिता शर्मा, निवासी एल.आई.जी-5, ब्लॉक-2, सेक्टर-4, परवाणू ने नामांकन वापिस लिया।
उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर-8 से आज वीना, निवासी एच.आई.जी.-38, सेक्टर-4, परवाणू ने नामांकन वापिस लिया।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर-1 मैहलात वार्ड से आज मयूराक्षी सिंह, निवासी वार्ड नम्बर-1, नगर पंचायत अर्की ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चौगान वार्ड से आज अरुणा गुप्ता, निवासी वार्ड नम्बर-4, नगर पंचायत अर्की ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लक्ष्मी नारायण वार्ड से आज भावना देवी, निवासी वार्ड नम्बर-5, नगर पंचायत अर्की ने नामांकन वापिस लिया।
उपायुक्त ने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर-7 शीला ककड़ से आज ओम प्रकाश भारद्वाज, निवासी वार्ड नम्बर-7, नगर पंचायत अर्की ने नामांकन वापिस लिया।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड से आज सुरेन्द्र, निवासी वार्ड नम्बर-1, गांव सिलहारी, तहसील कण्डाघाट तथा सोनिया, निवासी वार्ड नम्बर-1, कण्डाघाट ने नामांकन वापिस लिया।उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 हिमुडा वार्ड से आज कांता कपूर, निवासी वार्ड नम्बर-2, हिमुडा कॉलोनी, कण्डाघाट, मनीश कुमार शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-2, नियर हिमुडा कॉलोनी, कण्डाघाट तथा किरण शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-2, नियर हिमुडा कॉलोनी, कण्डाघाट ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 पड़ाव वार्ड से आज रवि शंकर, निवासी वार्ड नम्बर-3, कण्डाघाट तथा नितिन गुप्ता, निवासी वार्ड नम्बर-3, कण्डाघाट ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 दोलग वार्ड से आज लीना, निवासी वार्ड नम्बर-4, कण्डाघाट ने नामांकन वापिस लिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 राज राजेश्वरी वार्ड से आज नीता, निवासी वार्ड नम्बर-5, कण्डाघाट तथा आरती गुप्ता, निवासी वार्ड नम्बर-5 कण्डाघाट ने नामांकन वापिस लिया।
उपायुक्त ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-6 लोअर बाज़ार वार्ड से आज अर्चना, निवासी वार्ड नम्बर-6, कण्डाघाट, भुपेन्द्र पाल सिंह, निवासी वार्ड नम्बर-6, कण्डाघाट तथा बलवीर कौर, निवासी वार्ड नम्बर-6, कण्डाघाट ने नामांकन वापिस लिया।