सबकी खबर , पैनी नज़र

September 22, 2026 7:59 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 22, 2026 7:59 am

08 मई को सिविल अस्पताल सुन्नी में होगा उपमण्डल स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

शिमला 07 मई, 2026, उपमंडल दण्डाधिकारी सुन्नी राजेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 08 मई 2026 को सिविल अस्पताल सुन्नी में एक दिवसीय उपमण्डल स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनैंट की जयंती के उपलक्ष्य में, उन्हें स्मरण करने हेतु मनाया जाता है। इस वर्ष इस आयोजन का विषय “मानवता में एकता” निर्धारित किया गया है।
इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, शिमला द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें ब्लड, शुगर, एचआईवी, एचबी आदि विभिन्न परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे। शिविर में आवश्यकतानुसार मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की जाएंगी।
उन्होंने सुन्नी क्षेत्र की समस्त माताओं, बहनों, बुजुर्गों तथा युवा वर्ग से अनुरोध किया है कि इस स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं।