सबकी खबर , पैनी नज़र

August 20, 2026 2:42 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 20, 2026 2:42 am

मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस दिवस पर उदारतापूर्वक अंशदान करने का आह्वान किया

शिमला 08 मई, 2026, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज विश्व रेडक्रॉस दिवस-2026 के अवसर पर बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने भेंट की और उन्हें रेडक्रॉस का स्टीकर भेंट किया। मुख्यमंत्री ने भी रेडक्रॉस फंड के लिए अंशदान दिया।
मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से रेडक्रॉस फंड में उदारतापूर्वक अंशदान का आग्रह किया और कहा कि इस फंड से एकत्रित धनराशि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर राज्य रेडक्रॉस सोसायटी, अस्पताल कल्याण अनुभाग की सचिव डॉ. किमी सूद भी उपस्थित थीं।