सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 4:16 pm

in baran Movement continues for 7 point demands patwari is boycotting prashasan gaon ke sang abhiyan 2021 | 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी, प्रशासन गांव के संग अभियान का कर रहें बहिष्कार

Baran: राजस्व सेवा परिषद ने बारां जिला मुख्यालय पर मिनी सचिवालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर रखा है. प्रशासन गांव के संग अभियान का बहिष्कार भी कर रहे हैं. 7 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व परिषद के कार्मिकों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन गांव के संग व शहरों के संग अभियान का बहिष्कार कर रहे हैं.

राजस्व सेवा परिषद के तीनों घटको राजस्थान पटवार संघ, राजस्थान कानून संघ और राजस्थान तहसीलदार संघ द्वारा अनिश्चतकालीन धरना शुरू कर दिया गया है. राजस्थान कानून को संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार मेहरा ने बताया कि विगत काफी समय से राजस्व सेवा परिषद अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन सरकार मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. इसके बावजूद समझौते के ऊपर समझौता किया जा रहा है लेकिन अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा.  

बता दें कि सरकार ने मांगे नहीं मानी इसको लेकर प्रशासन गांव के संग व शहरों के संग अभियान का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं. अब जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक यह धरना अनवरत जारी रहेगा.

Report-Ram Mehta

Source link