सबकी खबर , पैनी नज़र

May 11, 2026 9:23 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 11, 2026 9:23 pm

नारकंडा नगर पंचायत के लिये बनाएं गए प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल

शिमला 11 मई,  ठियोग विधानसभा क्षेत्र नारकंडा नगर पंचायत निर्विरोध व सर्वसम्मति से चुने जाने पर विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सभी जन प्रतिनिधियों को बधाई दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पार्टी की ओर से नारकंडा नगर पंचायत के लिये बनाएं गए प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि वह इस पंचायत में आपसी सहमति बनाने में सफल रहें है और इसमें क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत के सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाने आपसी सौहार्द बढेगा और  क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
हिमराल ने भी सभी निर्वाचित  नगर पंचायत के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।