सबकी खबर , पैनी नज़र

July 22, 2026 11:57 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 22, 2026 11:57 pm

ओक ओवर गेट नंबर 2 से लोक भवन मार्ग 21 मई से 20 जून तक रहेगा बंद

शिमला 18 मई, 2026, जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि ओक ओवर गेट नंबर 2 से लोक भवन मार्ग अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट कार्य के चलते 21 मई से 20 जून 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि इस सम्बन्ध में आज आदेश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि काम कर रही एजेंसी को इस कार्य के दौरान पैदल चलने वाले लोगों खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।