सबकी खबर , पैनी नज़र

May 21, 2026 11:03 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 21, 2026 11:03 pm

सूचना क्रांति,पंचायती राज एवं युवासशक्तिकरण के अग्रदूत राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि

प्रदेश के विभिन्न संस्थानों मे श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठियों का आयोजन

21 मई 2026 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वार्गीय राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न संस्थानों मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ! छात्र राज्य प्रमुख यासीन बट्ट ने बताया की आधुनिक राष्ट्र के निर्माण, युवाओ को आधुनिकी से जोड़ने मे, पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से देश के गांव गांव मे लोकतान्त्रिक ढांचे की मजबूती मे, महिलाओ के लिए पंचायती राज संस्थाओ मे आरक्षण देकर उनके सशक्तिकरण के लिए सकारात्मक प्रयास राजीव गाँधी जी ने किए !
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी जी की 35 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश प्रमुख शयाम लाल कौशल की अगुवाई मे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मे आयोजित किया गया,श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, विभिन्न शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन RGSC के प्रदेश सह-समन्वयक Dr. शालिनी कश्मीरीया द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे अंजू शर्मा जी का औपचारिक स्वागत सर्वप्रत्म किया गया। वह हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य एवं Indian Institute of Advanced Study में Fellow भी रही हैं।
इसके उपरांत Rajiv Gandhi Study Circle के हिमाचल प्रदेश राज्य समन्वयक Prof. Shyam Lal Kaushal जी एवं मुख्यातिथि अंजू शर्मा जी ने राजीव गांधी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने राजीव गांधी के आधुनिक, वैज्ञानिक एवं लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदानों को स्मरण किया।
इसके पश्चात उन्होंने Rajiv Gandhi Study Circle की राष्ट्रीय सह-समन्वयक Dr. चायनिका उनियाल को आमंत्रित किया,जो गूगल मीट के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ीं। उन्होंने अपने संबोधन में राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व, युवा शक्ति, शिक्षा एवं तकनीकी विकास संबंधी विचारों को साझा किया|
कार्यक्रम में Rajiv Gandhi Study Circle के सह-समन्वयक Dr. शल्लिनी कश्मीरिया, Dr. Bhawani Singh के साथ Prof. Amarjeet एवं Dr. Y. S. Harta  उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के अन्य गणमान्य शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ शोधार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए राजीव गांधी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
वही राज्य छात्र प्रमुख यासीन बट्ट Rajiv Gandhi Study Circle Himachal Pradesh ने बताया की इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय मे राजन वर्मा के नेतृत्व मे पुष्पांजलि एवं राजीव जी के विचारों पर चर्चा की गई | वही Y.S परमार यूनिवर्सिटी फॉर एग्रीकल्चर एंड फारेस्टरी सोलन मे अनुज एवं अभिषेक जंगटा के नेतृत्व  मे पुष्पांजलि एवं संघोष्टि आयोजित करी गई, साथ HPU Regional center धर्मशाला मे गौरव के नेतृत्व मे संघोष्टि का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न शोधार्थियों ने भाग लिया |
कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आधुनिक भारत के निर्माण, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, वैज्ञानिक सोच एवं युवा सशक्तिकरण के लिए राजीव गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
वही प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम मे  विश्व विद्यालय आचार्यो  मे Dr.शमशेर राठौर जी,Dr.प्रदीप जी,Dr.उषा जी,Dr संयोगिता जी, Dr. संग राम जी,Dr. मशटेंटा जी,Dr अंजना जी
छात्रों की प्रदेश कार्यकारणि से छात्र प्रतिनिधि एवं हिन्दी विभाग के शोधार्थी कमल चंद, एमबीए विभाग से शिवांश, शाश्वत धमान, वियोम जंता, अंकुश राणा, अर्पित कौल, वरुण पलसरा, निखिल शर्मा, आदित्य जसवाल, वीरेश चौधरी, मोहित धीमान एवं पीयूष चुरवान, समाजशास्त्र विभाग के शोधार्थी सतीश कुमार एवं काजल ठाकुर, विधि विभाग से रूपेंद्र ठाकुर एवं भूपेश, सामाजिक कार्य विभाग से समीक्षा, राजनीति विज्ञान विभाग से कुणाल भारद्वाज तथा यूआईटी विभाग से विशाल, आयुष एवं हर्ष उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने राजीव गांधी जी के आधुनिक भारत, युवा सशक्तिकरण, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं तकनीकी विकास संबंधी योगदानों को स्मरण करते हुए उन्होंने भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
Make proper wording of this
सूचना क्रांति, पंचायती राज एवं युवा सशक्तिकरण के अग्रदूत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर प्रदेशभर के विभिन्न संस्थानों में श्रद्धांजलि सभाओं एवं संगोष्ठियों का आयोजन