सबकी खबर , पैनी नज़र

May 22, 2026 10:03 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 22, 2026 10:03 pm

वैश्विक संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने में सफल मोदी सरकार : कर्ण नंदा

पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच से कठिन वैश्विक परिस्थितियों में भी सुरक्षित है भारत : भाजपा

तेल आपूर्ति के नए विकल्पों ने साबित किया – वैश्विक परिस्थितियों को संभालने में मास्टर है केंद्र सरकार

शिमला 22 मई 2026, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध, प्रतिबंधों, तेल संकट और वैश्विक अस्थिरता से जूझ रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और दीर्घकालिक रणनीति के कारण भारत मजबूती के साथ इन चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक तेल बाजार में हो रहे बड़े बदलावों के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करते हुए यह साबित कर दिया है कि मोदी सरकार कठिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को संभालने में पूरी तरह सक्षम और अनुभवी है।
कर्ण नंदा ने कहा कि रूस, यूएई और अब वेनेजुएला जैसे देशों से सस्ती दरों पर कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीतिक सोच और मजबूत विदेश नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दबाव बढ़ा और कई देशों की तेल आपूर्ति प्रभावित हुई, तब भारत ने घबराने की बजाय वैकल्पिक स्रोतों की ओर तेजी से कदम बढ़ाए।उन्होंने कहा कि वेनेजुएला का भारत का तीसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बनना इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार केवल वर्तमान नहीं बल्कि भविष्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेती है। भारत ने तेल आयात के स्रोतों में विविधता लाकर अपनी अर्थव्यवस्था और ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने का काम किया है।
कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत वैश्विक दबावों के सामने कमजोर दिखाई देता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अपने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए स्वतंत्र और मजबूत निर्णय लेने में सक्षम है। दुनिया के कई देश जहां ऊर्जा संकट और महंगाई से जूझ रहे हैं, वहीं भारत ने अपेक्षाकृत स्थिर स्थिति बनाए रखी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घकालिक योजना का ही परिणाम है कि भारत ने वैश्विक संकट के दौर में भी अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को संतुलित रखा है। इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है बल्कि आम जनता को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों और बढ़ती महंगाई के दबाव से काफी हद तक राहत मिली है।
कर्ण नंदा ने कहा कि मोदी सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि आधुनिक दौर में केवल मजबूत अर्थव्यवस्था ही नहीं बल्कि मजबूत कूटनीति और रणनीतिक सोच भी आवश्यक है। भारत आज वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और हर चुनौती का समाधान निकालने की क्षमता रखता है।