सबकी खबर , पैनी नज़र

September 22, 2026 2:59 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 22, 2026 2:59 am

ट्रैक्टर चालकों की समस्याओं का समाधान करेगी सरकार

शिमला: 24 मई, 2026, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से ट्रैक्टर चालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर अपनी मांगों से उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भारी भरकम चालान होने के कारण उन्हें अपनी रोज़ी-रोटी कमाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार ट्रैक्टर चालकों की समस्याओं के प्रति सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के दृष्टिगत आचार संहिता के समाप्त होने के बाद ट्रैक्टर चालान की राशि को कम करने और उन्हें परमिट देने की संभावनाओं की तलाश की जाएगी।