सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 4:11 pm

MP Kirodi Lal Meena demands CBI inquiry from CM Gehlot in REET Exam 2021 | REET परीक्षा में पेपर लीक को लेकर सियासत तेज, MP किरोडीलाल मीणा ने CM गहलोत से की CBI जांच की मांग

Jaipur: राज्य सभा सांसद डॉ किरोडीलाल मीणा (Kirodilal Meena) ने रीट परीक्षा (REET Exam) में पेपर लीक मामले चल रहे धरने को स्थगित कर दिया है. इससे पहले मीणा ने रीट परीक्षा में पेपर लीक के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, एमएलए, शिक्षामंत्री से लेकर सीएमओ तक पर आरोप लगाए. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) से इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने और नकल रोकने के लिए कानून बनाने की मांग की. सांसद मीणा ने दावा किया कि जांच में पेपर लीक का सीधा संबंध लक्ष्मणगढ़ से निकलेगा. 

यह भी पढ़ेंः सिंधी कैंप बस स्टैंड से चौंकाने वाली घटना, दबंग बुकिंग क्लर्क ने काटी परीक्षार्थी की उंगली

सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने रीट परीक्षा में पेपर लीक होने का दावा किया और सबूत दिखाए. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एक ही जवाब आ रहा है कि पेपर लीक नहीं हुआ तो पेपर परीक्षा से डेड घंटे पहले बाहर कैसे आ गया. मीणा ने रीट परीक्षा (REET Exam 2021) कराने वाली एजेंसी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर भी  सवाल उठाते हुए कहा कि बोर्ड की गोपनीय शाखा के अलावा आंसर शीट बाहर नहीं आ सकती लेकिन परीक्षा से पहले आंसर शीट बाहर आ गई. 

ये सारे तथ्य पेपर लीक करने के षड्यंत्र हैं
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की गोपनीय शाखा ने पेपर के साथ-साथ आंसर शीट भी भिजवाई. ऐसे में साफ है कि पेपर लीक गोपनीय शाखा की मिलीभगत के बिना संभव नहीं हो सकता. सांसद किरोड़ीलाल ने कहा कि परीक्षा से 2 दिन पहले पेपर वाला कंटेनर पलटा, कंटेनर पलटने के दौरान भी कई तथ्य  सामने आए. कंटेनर मामले की जांच हुई या नहीं और जांच में क्या सामने आया यह किसी को नहीं बताया गया. हो सकता है ड्राइवर को एक्सीडेंट करवाकर मारा गया हो. ये सारे तथ्य पेपर लीक करने के षड्यंत्र हैं. 

मामले में बत्तीलाल को ही घेरा जा रहा है
सांसद किरोड़ी लाल ने कहा कि पेपर लीक मामले की सीबीआई (CBI) से जांच करवाएं तभी दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ सकता है. उन्होंने आरोप लगाए कि पेपर लीक मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में रिटायरेंट के बाद गोपनीय शाखा में लगाए गए माथुर की भूमिका संदिग्ध है. माथुर ने पेपर शुरू होने से पहले कई संस्थान पदाधिकारियों, सीएमओ में और एमएलए और मंत्री से बात की है. इसके सबूत हैं. गोपनीय शाखा में तैनातगी के बाद उन्हें किसी से बात नहीं करनी चाहिए थे. मीणा ने पुलिस और एसओजी द्वारा की गई करवाई के बारे में बात करते हुए कहा कि मामले में बत्तीलाल को ही घेरा जा रहा है. इससे आगे के जो सम्पर्क है उसके बारे में बात नहीं की जा रही है. यह जांच आगे हो तो इसमें कांग्रेस के बड़े नेता और सीएमओ के भी सम्पर्क सामने आएंगे. 

यह भी पढ़ेंः REET परीक्षा के मास्टरमाइंड के साथ देशराज मीणा की फोटो वायरल, फेसबुक पोस्ट में लिखा-सांच को आंच नहीं

भविष्य में भाजपा के तमाम विधायक आंदोलन करेंगे
राज्य सभा सांसद (Rajya Sabha MP) किरोडीलाल मीणा ने कहा कि पेपर लीक में मंत्री, सीएमओ के तार जुड़े होने के कारण एसओजी जांच नहीं कर पाएगी. ऐसे में मुख्यमंत्री खुद को साफ छवि का नेता होने का दावा करते हैं तो मामले की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए. इधर, राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा ने कहा कि कल प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से वार्ता हुई थी. भविष्य में भाजपा के तमाम विधायक एक साथ मिलकर आंदोलन करेंगे, ऐसे में मैं अपना आंदोलन स्थगित करता हूं.

Source link