सबकी खबर , पैनी नज़र

November 11, 2026 3:30 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 11, 2026 3:30 pm

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

शिमला 04 जून, 2026,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को शिमला स्थित उनके आवास ओक-ओवर में प्रातः 09 बजे चिनार पेड़ रोपण के प्रथम चरण का शुभारंभ करेंगे।
इसके उपरांत प्रातः 9:30 बजे मुख्यमंत्री शिमला के रिज मैदान में पुलिस एवं पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी व जलवायु परिवर्तन विभागों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और एंटी चिट्टा, क्लीन एंड ग्रीन हिमाचल व जनगणना जागरूकता मिनी रैली के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सायं 4:20 पर वन विभाग द्वारा कम्याणा हिल टॉप पर आयोजित नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे।