सबकी खबर , पैनी नज़र

September 22, 2026 12:41 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 22, 2026 12:41 am

श्रीकांत शर्मा, जयराम ठाकुर, डॉ. राजीव बिंदल और डॉ. सिकंदर कुमार विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे पौधारोपण

भाजपा का एक माह का पर्यावरण संरक्षण अभियान शुरू, प्रदेशभर में जनभागीदारी से लगाए जाएंगे हजारों पौधे

शिमला 4 जून 2026, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा इस कार्यक्रम को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए पर्यावरण संरक्षण की जनजागरूकता मुहिम के रूप में आगामी एक माह तक चलाएगी। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों, मंडलों एवं बूथ स्तर तक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा 5 जून को कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के बजौरा में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा क्षेत्र के टांडी में पौधारोपण करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल नाहन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन मनाली एवं मंडी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तारादेवी में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल शिमला विधानसभा क्षेत्र के नवबहार में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण करेंगे।
भाजपा ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। पार्टी का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी आवश्यक है।
भाजपा ने संकल्प व्यक्त किया है कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण देने के उद्देश्य से यह अभियान पूरे प्रदेश में जनआंदोलन का रूप लेगा।