सबकी खबर , पैनी नज़र

June 7, 2026 10:48 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 7, 2026 10:48 pm


*”स्मृति 2026″ : वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान, स्मरण एवं संगठनात्मक संकल्प का भव्य आयोजन:–अभाविप*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश

*”स्मृति 2026″ में जुटे अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता, संगठन की गौरवशाली यात्रा का हुआ स्मरण:–  नैंसी अटल*
_______________________
शिमला, 07 जून 2026,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम “स्मृति 2026” का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 600 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील अंबेकर जी रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक सशक्त अभियान है, जिसकी सफलता के पीछे पीढ़ियों से जुड़े कार्यकर्ताओं का समर्पण, त्याग एवं तपस्या निहित है। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को परिषद की अमूल्य धरोहर बताया।
विशिष्ट अतिथि अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान जी ने परिषद की कार्यकर्ता परंपरा, वैचारिक प्रतिबद्धता एवं संगठनात्मक निरंतरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिषद में कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता, बल्कि जीवनपर्यंत संगठन परिवार का अभिन्न अंग बना रहता है।
“स्मृति 2026” का उद्देश्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान का सम्मान करना, संगठन की गौरवशाली यात्रा का स्मरण करना तथा वर्तमान पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को उनके अनुभवों एवं संघर्षों से प्रेरणा प्रदान करना था। कार्यक्रम में विभिन्न कालखंडों के कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे संगठन की समृद्ध परंपरा और अधिक सशक्त रूप में सामने आई।