सबकी खबर , पैनी नज़र

September 21, 2026 10:07 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 21, 2026 10:07 pm

वॉलीबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में मंडी, शिमला रेड, हमीरपुर तथा कुल्लू की टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन

शिमला 11 जून, 2026,                 पहला सेमीफाइनल मुकाबला शिमला रेड ने 3-1 से जीता
अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत आयोजित की जा रही पहली एंटी चिट्टा अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में आज के मुकाबलों में मंडी, शिमला रेड, हमीरपुर तथा कुल्लू की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दिन के पहले मुकाबले में मंडी ने शिमला ब्लू को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित किया। मंडी की टीम ने मैच के दौरान आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को कोई अवसर नहीं दिया। दूसरे मुकाबले में शिमला रेड ने चंबा को 3-0 से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। शिमला रेड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासित खेल का परिचय दिया। तीसरे मैच में हमीरपुर ने शिमला येलो को 3-1 से शिकस्त दी। मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन हमीरपुर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। दिन के चौथे और सबसे रोमांचक मुकाबले में कुल्लू ने सिरमौर को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से पराजित किया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें कुल्लू ने अंतिम समय तक बढ़त बनाए रखी।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला शिमला रेड और हमीरपुर के बीच खेला गया जिसमें शिमला रेड ने 3-1 से जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। आयोजकों ने सभी टीमों के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा खेल भावना बनाए रखने का आह्वान किया। 12 जून को इस अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन होगा।