सबकी खबर , पैनी नज़र

September 16, 2026 2:58 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 16, 2026 2:58 pm

अक्षरधाम मंदिर में 5 दिन के “जीवन उत्कर्ष महोत्सव” का शुभारम्भ

न्यू शिमला सेक्टर – 1 में स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में आज से रविवार 21 जून तक चलने वाले 5 दिन के “जीवन उत्कर्ष महोत्सव” का शुभारम्भ हुआ।

5 दिन के इस महोत्सव का शुभारम्भ संतों और उपस्थित महानुभावों द्वारा दीप प्राकट्य द्वारा हुआ।

आज के कार्यक्रम में प्रवचन का विषय था “आपकी संतान, आपका भविष्य”। इस अत्यंत महत्वपूर्ण सामयिक विषय का लाभ प्राप्त करने नगर के व्यापारिक, उद्योग जगत जैसे सभी वर्गों के प्रतिष्ठित नागरिक एवं इलाके केनिवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आज के वक्ता दिल्ली अक्षरधाम से पधारे विद्वान संत पूज्य आर्यपुरुषदास स्वामी थे। आपने अपने प्रवचन में आज के समय में संतानों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास अर्थात सर्वांगीण विकास किस प्रकार हो तथा इस विषय में संतानों केमाता-पिता तथा समाज की क्या भूमिका

एवं उत्तरदायित्व हो इस विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन एवं प्रार्थना से की गई एवं प्रवचन के बाद अंत में संस्था के बाल संस्कार केंद्र के बालकोंद्वारा संवाद के माध्यम से संस्कारों के सिंचन में बाल संस्कार केंद्र की महत्ता एवं भूमिका की रोचक प्रस्तुति की गई।

इसी विषय पर बाल संस्कार केंद्र में आने वालेबालक-बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों के प्रेरक विचार भी वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किए गए।

प्रतिदिन संध्या 7.00 से 9.00 रात्रि तक चलने वाले इस उत्सव में दूसरे दिन- वीरवार 18 जून का मुख्य विषय रहेगा “हम चलें तो हिंदुस्तानचले”। संस्था के कार्यकर्त्ता भक्त मंडल एवं संतों द्वारा इन समाज उपयोगी प्रवचनों के महोत्सव का लाभ प्राप्त करने के लिए लगातार सभी नागरिकों को आमंत्रण दिया जा रहा है।