सबकी खबर , पैनी नज़र

June 22, 2026 6:33 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 22, 2026 6:33 pm

यूको बैंक ने दावा राशि सौंपकर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रभावशीलता दिखाई

*पीएमजेजेबीवाई के तहत दी ₹2 लाख की सहायता*

शिमला। भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत यूको बैंक की दुर्गापुर शाखा द्वारा मृतक खाताधारक स्वर्गीय मोहन लाल के नाम पर ₹2 लाख की बीमा दावा राशि उनकी नामिती राधा देवी को प्रदान की गई।

दावा राशि का वितरण वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), भारत सरकार के निदेशक विवेक गुप्ता तथा एसएलबीसी संयोजक एवं यूको बैंक शिमला के अंचल प्रमुख कमल शर्मा की उपस्थिति में किया गया।

अधिकारियों ने इसे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की उपयोगिता और समय पर सहायता पहुंचाने का उदाहरण बताया।

इस अवसर पर कमल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) पिछले वर्षों में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण योजनाएं रही हैं।

उन्होंने कहा कि बैंकों को मिशन मोड में कार्य करते हुए ऐसे सभी पात्र नागरिकों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहिए जो अभी इससे नहीं जुड़े हैं, ताकि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का पूर्ण संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने जन-जागरूकता बढ़ाने और सभी पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए बैंकों एवं संबंधित हितधारकों से समन्वित प्रयास करने का आह्वान भी किया।

यह दावा निपटान दर्शाता है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जरूरत के समय लाभार्थी परिवारों को वास्तविक आर्थिक संबल उपलब्ध करा रही हैं।