भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने भक्त मिलन समारोह में लिया पूज्य स्वामी हेमा नंद जी महाराज का आशीर्वाद
शिमला। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने रविवार को शिमला के श्री राम मंदिर सत्संग हॉल में आयोजित भक्त मिलन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी हेमा नंद जी महाराज के पावन दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का श्रवण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण बना दिया।
कर्ण नंदा ने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम होता है। उनके विचार समाज को सेवा, संस्कार, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे धार्मिक एवं सद्भाव, सेवा और संस्कारों की भावना और अधिक प्रबल हो।








