सबकी खबर , पैनी नज़र

July 6, 2026 11:47 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 6, 2026 11:47 pm

प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और अजीज मित्र अनिल विज ने हरियाणा पहुंचने पर जेपी नड्डा का किया भव्य स्वागत


राजनीति से इतर विज और नड्डा की दोस्ती जगजाहिर

चंडीगढ़: पवन चोपड़ा, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अम्बाला पहुंचने पर उनके अजीज मित्र अनिल ने जोरदार स्वागत किया।  विज विशेष रूप से जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे और दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई।  हालांकि अंबाला पहुंचने पर विज का गृह जिला होने के नाते उनकी यह मुलाकात शिष्टाचार स्वरूप भी है। लेकिन
ये मुलाकात महज राजनीतिक और शिष्टाचार औपचारिकता  तक सीमित नही । क्योंकि  दोनों नेताओं के बीच दशकों पुराने व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध भी हैं।
  विज और  नड्डा कई अरसों से एक-दूसरे के करीबी मित्र रहे हैं।  पार्टी और संगठन के संघर्ष के दिनों में दोनों ने साथ मिलकर कार्य किया है । इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच गहरा विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता बना। वही रिश्ता आज भी  कायम है।
अनिल विज की माता  के जीवित रहने तक जेपी नड्डा जब भी हिमाचल प्रदेश से अंबाला आते थे, तो विज के अंबाला छावनी स्थित निवास पर अवश्य रुकते थे। ऐसा कभी नही हुआ कि वे माता का आशीर्वाद लिए बिना वापिस गए हो। यही पारिवारिक अपनापन आज भी दोनों नेताओं के संबंधों की विशेष पहचान माना जाता है।
हालांकि विज के बड़े भाई राजेंद्र विज का  सफल बाईपास सर्जरी की गई। इस दौरान परिवार सहित  विज पूरे समय अस्पताल में मौजूद रहे तथा चिकित्सकों से लगातार अपने भाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। इतना सब होने के बाद भी वे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर वर्षों पुराने मित्र और पारिवारिक संबंधों का निर्वहन भी किया। वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने भी पानीपत में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का स्वागत किया। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने ट्रेन का सफर किया और अंबाला पहुंचे। जिसमें उन्होंने संगठन  सहित अनेक विषयों पर  सार्थक चर्चा की। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा महिलाओं की जान बचाने वाले पुलिस कांस्टेबल जगरूप  को भी सम्मानित किया गया।