संजय दत्त के आगमन पर चंडीगढ़ में एक मंच पर नजर आए प्रदेश के सभी दिग्गज,, सुर वही अलग-अलग*
चंडीगढ़:पवन चोपड़ा, हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त के चंडीगढ़ पहुंचने पर पहली बार प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज कांग्रेस कार्यालय चंडीगढ़ में एक मंच पर नजर आए। इस दौरान सभी नेताओं ने प्रभारी की अगवाई में पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर कार्य करने का संकल्प लिया । लेकिन इन सब के बावजूद पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं के बयान फिर से अपनी अपनी डफली- अपना अपना राग वाले देखे गए। ऐसे में नए प्रभारी के लिए भी फिर से वही संकट खड़ा नजर आता दिखाई दे रहा है।
*हुड्डा ने मांगा सुरजेवाला साथ ,,, सुरजेवाला ने कहा अब आप आपकी बारी*
इस दौरान मंच से सभी नेता अपने-अपने स्तर पर जहां पार्टी प्रभारी का स्वागत कर रहे थे । तभी पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा नेता विपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि एक बार रणदीप सुरजेवाला हमारा साथ दे । हम हरियाणा में कांग्रेस की सरकार लेकर आएंगे। अपनी हाजिर जवाबी के लिए मशहूर रणदीप ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि हुड्डा साहब हमने तो 20 वर्ष आपका साथ दिया अब आप मेरा साथ दीजिए। दोनों नेताओं के संवाद सुनते ही मंच हर तरफ हंसी के फंवारे फूट पड़े। उल्लेखनीय है कि भूपेंद्र हुड्डा के दोनों मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान रणदीप सुरजेवाला को कैबिनेट मंत्री रहते हुए अहम विभागों की जिम्मेवारी दी गई थी।
*सुरजेवाला भी गांधी परिवार के करीबी*
अपनी ओजस्वी भाषण शैली, साफ सुथरी छवि और तथ्य आधारित राजनीति के लिए जाने वाले रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता से लेकर अब राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक जैसे कांग्रेस शासित अहम प्रदेश के प्रभारी भी हैं। उनका भी कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति और प्रदेश की राजनीति में एक अलग ही मुकाम है । इसके अलावा प्रदेश में उनके समर्थकों की भी एक लंबी चौड़ी फौज है।
*शैलजा ने दी मंच से ही नसीहत*
पूर्व केंद्रीय मंत्री सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा ने नए प्रभारी का स्वागत करते हैं कहा की हर बार नया प्रभारी आता है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हम मिलकर चलेंगे और आगे बढ़ेंगे। वो कथनी मे नही अगर करनी में तब्दील होगा। तब जाकर बात बनेगी। मतलब सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक समान सम्मान दिया जाए। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने देश को बांट कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि कई बार तो ऐसा देखने में आता है एक दूसरे को नमस्ते तक नहीं कर पाते। जो इतनी ज्यादा एक दूसरे से जोड़ दिए जाते हैं। मैं तो यह कहूंगी वह तोड़ दिए जाते हैं नुकसान पार्टी का होता है। यह हमारी आपसी समस्या नहीं गुट बाजी क्या है यह किसी भी पार्टी और राजनीतिक का हिस्सा होता है। हम सत्ता में कैसे आए इसलिए हम काम कर रहे हैं हमारा काम सत्ता में आना और लोग भलाई के कार्य करना है। हम सब आज यहां प्रभारी से मिले दिशा निर्देश लेकर जाएंगे और उनका फॉलो करते हुए पार्टी और संगठन को मजबूत करेंगे।
*मंच पर हाथ मिलाते नजर आए ट्रेजेडी किंग और हुड्डा*
हरियाणा की राजनीति में ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कुर्सियां जहां साथ-साथ थी वहीं दोनों नेताओं ने एक दूसरे के साथ हाथ भी मिलाया। उल्लेखनीय है कि भूपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान हुड्डा और डूमरखा में राजनीतिक दूरियां बढ़ती चली गई थी जो बाद में इतनी बड़ी की डूमर खा ने कांग्रेस को ही अलविदा कह दिया था। लेकिन इस बार उनके पुत्र पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा शुरू की गई पैदल यात्रा मैं राहुल गांधी के शिरकत करने से उनका कद प्रदेश की राजनीति और गांधी परिवार में फिर से बढ़ गया है।
सवाल उठता है 14 ही नही जब तक अगला विधानसभा चुनाव आएगा सत्ता से बाहर रहते हुए कांग्रेस के वनवास समय 15 वर्ष हो जाएगा। आखिरकार सत्ता के इस वनवास को कैसे खत्म कर पाएंगे।
जबकि लगातार तीसरी बार सत्तासीन हरियाणा भाजपा पार्टी हाई कमान और संगठन को सर्वोपरि मानते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। भाजपाइयों को घुट्टी में ही पिलाया गया है कि देश प्रथम पार्टी द्वितीय और निजी हित तृतीय स्थान पर हैं। कांग्रेस में इससे उल्ट निजी हित प्रथम स्थान है।
ऐसे में प्रभारी संजय दत्त के लिए भी यह किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं।क्योंकि यह देखने वाली बात होगी कि वह कांग्रेस के हाथ को कितना मजबूत कर पाएंगे, या अन्य प्रभारियों की तरह महज खाना पूर्ति और फिर एक ही गुट पर अपनी मेहरबानी बनाकर रखेंगे।
*पीएम के दौरे को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटी नायब टीम*
*संगठन में गजब का उत्साह,, मोदी न तो चाला पाड़ दिया,, पानी ते रेल चला दी: अर्चना गुप्ता*
पवन चोपड़ा
चंडीगढ़
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को हरियाणा में होने वाले दौरे को लेकर नायाब सरकार और भाजपा संगठन गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं प्रत्येक चीज पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। वहीं रैली का संयोजक बड़े आयोजनों को सफल बनाने में माहिर राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को बनाया गया है।
*पीएम क्या-क्या देंगे सौगात*
जींद से सोनीपत के बीच चलाई जाने वाली हाइड्रोजन ईंधन से देश की पहली ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी देंगे। जो की पूर्णता प्रदूषण रहित बताई जा रही है। जिससे पर्यावरण को संरक्षण मिलेगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में रेलवे का एलिवेटेड ट्रैक जनता के सपुर्द किया जाएगा। जिसके सुचारू होने से शहर में रेलवे फटकों की वजह से लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा दो सड़क परियोजनाओं और सिखों के 10 गुरुओं जीवन पर आधारित संग्रहालय की आधारशिला भी कुरुक्षेत्र में रखी जाएगी।
*सभी न चूल्हा न्योत निमंत्रण से:डॉ अर्चना गुप्ता*
सोनीपत जिले लोगों को निमंत्रण देते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने ठेठ हरियाणवी बोली में उपस्थित जन समूह से कहा कि “मोदी ने तो कती चाला पाड़ दिया” पानी ते रेल चला दी । आप सभी चूल्हा न्योत आणा। गुप्ता के इस बयान को लेकर कार्यकर्ताओं में जहां गजब का जोश और उत्साह देखने को मिला वहीं उनके प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद उनकी ऊर्जा और कार्य करने की क्षमता बेजोड़ है।
*खूंटा गाड़ते नजर आए संजय भाटिया*
राज्यसभा सांसद और रैली संयोजक संजय भाटिया जहां कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। सरकार और संगठन से बेहतर समन्वय बनाते हुए निचले स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता से संपर्क सदा जा रहा है। रैली में बैठने , वाहन पार्किंग पंडाल को अधिक से अधिक सुसज्जित बनाने के अलावा उनकी मौजूदगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह खुद हाथ में हथोड़ा उठा रैली में लगने वाले पिलर के लिए गड्ढा बना रहे। उल्लेखनीय कि यह हथोड़ा काफी भारी भरकम भी होता है।
*इको फ्रेंडली होगी रैली*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहले ही जहां हाइड्रोजन रेल को हरी झंडी देकर रवाना करना पर्यावरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। वही इस रैली को ग्रीन रैली का नाम भी दिया गया है ।जिसके लिए रैली में जाने वाले संसाधनों सभी इलेक्ट्रिक बसें और अन्य इलेक्ट्रिक वाहन इसके अलावा रैली में पहुंचने वाले लोग साइकिलों से भी आएंगे। जिसके चलते यह रैली पूर्णता इको फ्रेंडली ग्रीन रैली होगी।


