सबकी खबर , पैनी नज़र

July 11, 2026 11:04 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 11, 2026 11:04 pm

मोदी के आगमन पर सीएम नायब सहित भाजपा का उत्साह सातवें आसमान पर

भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर हरियाणवी बोली और संस्कृति को दर्शाता हरियाणवी सॉन्ग वीडियो वायरल: वेलकम टू हरियाणा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन को लेकर नायब सरकार और भाजपा   कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मुख्यमंत्री  नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता सहित समूची भाजपा  किस कदर इसे यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए जी जान से जुटे हैं। इसकी बानगी भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर देखी जा सकती है जहां पर मोदी को लेकर एक हरियाणवी गीत अपलोड किया गया है। जिसके बोल हैं वेलकम टू हरियाणा की।  इस गीत की विशेषता यह है कि है पूर्ण रूप से हरियाणवी बोली में है। बल्कि इसमें हरियाणवी संस्कृति को भी पूर्ण रूप से दर्शाया गया है ।जिसमें भगवान श्री कृष्ण  , हरियाणा की खड़ी बोली ,,दूध दही का खाना, पहरावा और खेलों की झलक जिसमें कुश्ती का सिरमौर सहित हमारे पहरावे खानपान और बोली की झलक भी दिखाई दे रही है।
भाजपा द्वारा आधिकारिक पेज पर हरियाणवी गीत के बोल कुछ इस प्रकार से हैं।  जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इससे पूर्व में हरियाणा दौरे के दौरान प्रदेश वासियों के सम्मान में कह गए शब्दों से शुरुआत की गई है। मोदी द्वारा कहे गए शब्द सब बुजर्ग न, भाई- बहन और नौजवाना न राम राम।
इसके साथ ही हरियाणवी गीत बोल कुछ इस तरियां सै धोती कुर्ता सर पर खंडवा चौधर और डंठोरा सै ,, लांबे   ठाड़े छैल मर्द,, बीरा का न्यारा टोरा सै,, जीत दूध दही का खाना,, सीधा सादा सिंपल बना,, ठाडी बोली, हंसी ठिठोली देसी गाना बजाना जी,, जड़े हो या हरि का  आणा जी,, वेलकम टू हरियाणा वेलकम टू हरियाणा