सबकी खबर , पैनी नज़र

July 21, 2026 5:10 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 21, 2026 5:10 am

रिकॉर्ड बिजली मांग के बावजूद हरियाणा में निर्बाध बिजली आपूर्ति, 18 जुलाई को 3,135.42 लाख यूनिट की ऐतिहासिक खपत – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा ने रचा नया बिजली खपत का रिकॉर्ड, यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन ने संभाला बढ़ते लोड का दबाव – अनिल विज

भीषण गर्मी में भी नहीं डगमगाई बिजली व्यवस्था, रिकॉर्ड मांग के बीच हर वर्ग के उपभोक्ताओं को मिली निर्बाध आपूर्ति – विज

बिजली प्रबंधन में हरियाणा बना मिसाल, रिकॉर्ड खपत के बावजूद कृषि, ग्रामीण, शहरी और उद्योगों को मिली पर्याप्त बिजली- विज

भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए हरियाणा तैयार, रिकॉर्ड बिजली मांग के बीच मजबूत ट्रांसमिशन और 24×7 मॉनिटरिंग से बनी रही निर्बाध आपूर्ति – विज

चंडीगढ़,पवन चोपड़ा,हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग के बावजूद राज्य सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बिना किसी बड़े व्यवधान के गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।  विज ने बताया कि गत 18 जुलाई, 2026 को हरियाणा में दोनों बिजली वितरण निगमों ’’उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन)  तथा ’’दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अंतर्गत कुल 3,135.42 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जो प्रदेश में बिजली की बढ़ती आवश्यकता और मजबूत वितरण व्यवस्था का प्रमाण है।

यूएचबीवीएन क्षेत्र में 1,371.72 तथा डीएचबीवीएन क्षेत्र में 1,763.70 लाख यूनिट बिजली की खपत – विज

उन्होंने बताया कि यूएचबीवीएन क्षेत्र में 1,371.72 लाख यूनिट तथा डीएचबीवीएन क्षेत्र में 1,763.70 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। पिछले वर्ष की समान तिथि की तुलना में यूएचबीवीएन क्षेत्र में लगभग 25.85 प्रतिशत (1089.95 लाख यूनिट) तथा डीएचबीवीएन क्षेत्र में 37.56 प्रतिशत (1282.10 लाख यूनिट) की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि डीएचबीवीएन के दिल्ली जोन में 1,065.53 लाख यूनिट तथा हिसार जोन में 698.17 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। वहीं, यूएचबीवीएन के रोहतक जोन में 793.66 लाख यूनिट तथा पंचकूला जोन में 578.06 लाख यूनिट बिजली की खपत रही।

18 जुलाई को यूएचबीवीएन की 1,371.72 लाख यूनिट के रिकॉर्ड खपत रही

विज ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के क्षेत्र में इस वर्ष जुलाई माह के दौरान बिजली की मांग लगातार बढ़ती रही। गत 1 जुलाई को 1,243.81 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जो 2 जुलाई को 1,071.09 लाख यूनिट, 3 जुलाई को 1,188.13 लाख यूनिट, 4 जुलाई को 1,293.74 लाख यूनिट, 5 जुलाई को 1,226.43 लाख यूनिट, 6 जुलाई को 1,187.54 लाख यूनिट, 7 जुलाई को 1,192.39 लाख यूनिट तथा 8 जुलाई को 1,039.82 लाख यूनिट रही। इसके बाद 9 जुलाई को 945.64 लाख यूनिट और 10 जुलाई को 861.51 लाख यूनिट की खपत दर्ज हुई। मौसम में बदलाव के साथ बिजली की मांग में पुनः तेजी आई और 11 जुलाई को 952.86 लाख यूनिट, 12 जुलाई को 1,046.40 लाख यूनिट, 13 जुलाई को 1,152.63 लाख यूनिट, 14 जुलाई को 1,217.37 लाख यूनिट, 15 जुलाई को 1,285.58 लाख यूनिट, 16 जुलाई को 1,293.91 लाख यूनिट तथा 17 जुलाई को 1,309.12 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। 18 जुलाई को यह आंकड़ा बढ़कर 1,371.72 लाख यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो माह के दौरान सर्वाधिक दैनिक खपत रही।

18 जुलाई को डीएचबीवीएन की 1,763.70 लाख यूनिट के रिकॉर्ड खपत रही

इसी प्रकार, ऊर्जा मंत्री  विज ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के क्षेत्र में भी इस वर्ष जुलाई माह के दौरान बिजली की मांग लगातार उच्च स्तर पर बनी रही। गत 1 जुलाई को 1,696.20 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई, जो 2 जुलाई को 1,436.58 लाख यूनिट, 3 जुलाई को 1,503.26 लाख यूनिट, 4 जुलाई को 1,590.97 लाख यूनिट, 5 जुलाई को 1,485.43 लाख यूनिट, 6 जुलाई को 1,527.94 लाख यूनिट, 7 जुलाई को 1,540.21 लाख यूनिट तथा 8 जुलाई को 1,358.13 लाख यूनिट रही। इसके बाद 9 जुलाई को 1,363.05 लाख यूनिट, 10 जुलाई को 1,434.25 लाख यूनिट, 11 जुलाई को 1,468.75 लाख यूनिट, 12 जुलाई को 1,520.41 लाख यूनिट, 13 जुलाई को 1,601.07 लाख यूनिट, 14 जुलाई को 1,642.18 लाख यूनिट, 15 जुलाई को 1,654.40 लाख यूनिट, 16 जुलाई को 1,686.40 लाख यूनिट तथा 17 जुलाई को 1,732.16 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। 18 जुलाई को यह आंकड़ा बढ़कर 1,763.70 लाख यूनिट पर पहुंच गया, जो जुलाई माह के दौरान अब तक की सर्वाधिक दैनिक बिजली खपत है।

’’हर वर्ग के उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है’’ – विज

विज ने बताया कि बिजली की आपूर्ति कृषि, ग्रामीण, शहरी एवं औद्योगिक सभी श्रेणियों में संतुलित रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि यूएचबीवीएन क्षेत्र में 18 जुलाई को कृषि क्षेत्र में 413.43 लाख यूनिट, ग्रामीण घरेलू में 299.14 लाख यूनिट, शहरी में 385.59 लाख यूनिट और औद्योगिक में 273.56 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई। इसी प्रकार, डीएचबीवीएन क्षेत्र में 18 जुलाई को कृषि में 357.05 लाख यूनिट, ग्रामीण घरेलू में 356.86 लाख यूनिट, शहरी में 693.53 लाख यूनिट और औद्योगिक में 356.26 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि सरकार ने किसी भी वर्ग के उपभोक्ता के साथ भेदभाव किए बिना सभी क्षेत्रों में संतुलित एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई है।

गर्मी और औद्योगिक गतिविधियों के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था रही पूरी तरह नियंत्रण में – विज

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी, कृषि कार्यों के लिए बढ़ती बिजली आवश्यकता तथा औद्योगिक गतिविधियों में तेजी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद सरकार ने पूर्व तैयारी, पर्याप्त बिजली खरीद, ट्रांसमिशन नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण तथा आधुनिक लोड मैनेजमेंट प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बिजली उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक उपभोक्ता को गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और समय पर बिजली उपलब्ध कराना है।

सरकार भविष्य की मांग को देखते हुए बिजली व्यवस्था को और मजबूत बना रही है – विज

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण क्षमता में निरंतर विस्तार कर रही है। नए सब-स्टेशन, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, उच्च क्षमता की विद्युत लाइनों का निर्माण तथा स्मार्ट तकनीकों को तेजी से लागू किया जा रहा है ताकि आने वाले वर्षों में भी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा, हरित ऊर्जा तथा आधुनिक विद्युत प्रबंधन प्रणालियों को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे ऊर्जा सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने बताया कि दोनों बिजली वितरण निगमों द्वारा प्रभावी विद्युत प्रबंधन, सतत मॉनिटरिंग एवं त्वरित फॉल्ट निवारण के माध्यम से उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। श्री विज ने बताया कि दोनों निगमों के सभी फील्ड अधिकारियों को सब-स्टेशनों, फीडरों एवं वितरण तंत्र की निरंतर निगरानी रखने तथा किसी भी तकनीकी बाधा का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, उपकरण एवं मानव संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि दोनों बिजली वितरण निगम प्रदेशवासियों को विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फील्ड टीमें 24×7 सक्रिय हैं

उपभोक्ताओं से बिजली के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील

विज ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि बिजली एक बहुमूल्य राष्ट्रीय संसाधन है, इसलिए सभी नागरिक इसका विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक बिजली की खपत रोककर तथा ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग कर तथा सोलर सिस्टम स्थापित करके प्रत्येक नागरिक बिजली बचाने के इस अभियान में सहभागी बन सकता है।

उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय के कारण रिकॉर्ड मांग के दौरान भी प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है। सरकार भविष्य में भी हरियाणा के प्रत्येक उपभोक्ता को विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।