सबकी खबर , पैनी नज़र

September 21, 2026 10:32 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 21, 2026 10:32 pm

कोटी रिज़ॉर्ट मशोबरा में विभिन्न पदों के लिए 22 जुलाई को होगा कैंपस इंटरव्यू

शिमला, 20 जुलाई, 2026, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा कोटी रिज़ॉर्ट मशोबरा में 19 वर्ष की आयु से अधिक पुरुष व महिला वर्ग के लिए सेल्स एक्जीक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट व चाइनीज सीडीपी के एक-एक पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 22 जुलाई, 2026 को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास और मानदेय 20 से 25 हजार रुपए एयर और खाना व रहना फ्री होगा। इसी प्रकार, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट के लिए शैक्षणिक योग्यता होटल मैनेजमेंट में बीएससी डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष और मानदेय 14 हजार रुपए, खाना व रहना फ्री तथा चाइनीज सीडीपी के लिए शैक्षणिक योग्यता होटल मैनेजमेंट में बीएससी डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष और मानदेय 15 हजार रुपए, खाना व रहना फ्री निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 94186-45246 पर सम्पर्क कर सकते हैं।