सबकी खबर , पैनी नज़र

July 24, 2026 6:36 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 24, 2026 6:36 pm

ॐ श्री गणेशाय नमः
आपका दिन मंगलमय हो आज का सनातन पञ्चाङ्ग

*✴️कलियुगाब्द – 5128*
*✴️संवत – रौद्र*
*✴️संवत्सर राजा –  गुरु*
*✴️संवत्सर मंत्री – मङ्गल*
*✴️दिनांक – 24 जुलाई 2026*
*✴️दिन – शुक्रवार*
*✴️विक्रम संवत् – 2083*
*✴️अयन – दक्षिणायण*
*✴️ऋतु – वर्षा*
*✴️मास – श्रावण*
*✴️पक्ष –  आषाढ़शुक्ल*
*✴️तिथि – दशमी सुबह 09:12 तक तत्पश्चात् एकादशी*
*✴️नक्षत्र – अनुराधा प्रातः 04:36 जुलाई 25 तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा*
*✴️योग – शुक्ल रात्रि 08:11 तक तत्पश्चात् ब्रह्म*
*✴️राहुकाल – सुबह 10:53 से दोपहर 12:33 तक*
*✴️सूर्योदय – 05:54*
*✴️सूर्यास्त – 07:13*
*✴️दिशा शूल – पश्चिम दिशा में*
*✴️ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:28 से प्रातः 05:11 तक*
*✴️अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:07 से दोपहर 01:00 तक*
*✴️निशिता मुहूर्त – मध्यरात्रि 12:12 से मध्यरात्रि 12:55 तक*
*✴️व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से 25 जुलाई प्रातः 04:36 तक*
*✴️विशेष – एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*🌞एकादशी विशेष🌞*
*✴️24 जुलाई 2026 शुक्रवार को सुबह 09:12 से 25 जुलाई, शनिवार को सुबह 11:34 तक एकादशी है।*
*✴️विशेष – 25 जुलाई, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
*✴️एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
*🌞चतुर्मास विशेष🌞*
*✴️25 जुलाई 2026 शनिवार से चातुर्मास प्रारंभ।*
  *✴️भगवान विष्णु गुरुतत्व में गुरु जहाँ विश्रांति पाते हैं, ऐसे आत्मदेव में भगवान विष्णु ४ महीने समाधिस्त रहेंगे | इन दिनों में शादी विवाह वर्जित है, सकाम कर्म वर्जित है।*
*✴️जलाशयों में स्नान करना तिल और जौं को पीसकर मिक्सी में रख दिया थोड़ा तिल जौं मिलाकर बाल्टी में बेलपत्र डाल सको तो डालो उसका स्नान करने से पापनाशक स्नान होगा प्रसन्नतादायक स्नान होगा तन के दोष मन के दोष मिटने लगेंगे अगर  “ॐ नमःशिवाय”  ५ बार मन में जप करके फिर लोटा सिर पे डाला पानी का, तो पित्त की बीमारी,कंठ का सूखना ये तो कम हो जायेगा, चिडचिडा स्वभाव भी कम हो जायेगा और स्वभाव में जलीय अंश रस आने लगेगा भगवान नारायण शेष शैय्या पर शयन करते हैं इसलिए ४ महीने सभी जलाशयों में तीर्थत्व का प्रभाव आ जाता है*
*✴️गद्दे हटा कर सादे बिस्तर पर शयन करें संत दर्शन और संत के जो वचन वाले जो सत्शास्त्र हैं, सत्संग सुने संतों की सेवा करें ये ४ महीने दुर्लभ हैं*
*✴️स्टील के बर्तन में भोजन करने की अपेक्षा पलाश के पत्तों पर भोजन करें तो वो भोजन पाप नाशक पुण्यदायी होता है, ब्रह्मभाव को प्राप्त कराने वाला होता है*
*✴️चतुर्मास में ये ४ महीनों में दोनों पक्षों की एकादशी का व्रत करना चाहिये१५ दिन में १दिन उपवास १४ दिन का खाया हुआ जो तुम्हारा अन्न है वो ओज में बदल जायेगा ओज,तेज और बुद्धि को बलवान बनायेगा १ दिन उपवास एकादशी का*
*✴️चतुर्मास में भगवान विष्णु के आगे पुरुष सूक्त का पाठ करने वाले की बुद्धि का विकास होता है और सुबह या जब समय मिले भूमध्य में ओंकार का ध्यान करने से बुद्धि का विकास होता है*
*✴️दान, दया और इन्द्रिय संयम ये उत्तम धर्म करने वाले को उत्तम लोकों की प्राप्ति होती है*
*✴️आंवला-मिश्री जल से स्नान महान पुण्य प्रदान करता है*
*✴️इन ४ महीनो में पराया धन हड़प करना, परस्त्री से समागम करना, निंदा करना, ब्रह्मचर्य तोड़ना तो मानो हाथ में आया हुआ अमृत कलश ढोल दिया निंदा न करें , ब्रह्मचर्य का पालन करें , परधन परस्त्री पर बुरी नज़र न करें*
*✴️ताम्बे के बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिये पानी नहीं पीना चाहिये*
*✴️चतुर्मास में काला और नीला वस्त्र पहनने से स्वास्थ्य हानि और पुण्य नाश होता है*
*✴️परनिंदा महा पापं शास्त्र वचन :- “परनिंदा महा पापं परनिंदा महा भयं परनिंदा महा दुखंतस्या पातकम न परम”*
*✴️ये स्कन्द पुराण का श्लोक है परनिंदा महा पाप है, परनिंदा महा भय है, परनिंदा महा दुःख है तस्यापातकम न परम उससे बड़ा कोई पाप नही  इस चतुर्मास में पक्का व्रत ले लो कि हम किसी की निंदा न करेंगे*
*✴️असत्य भाषण का त्याग कर दें, क्रोध का त्याग कर दें,*
*✴️बाजारू चीजें जो आइस्क्रीम  है, पेप्सी, कोका- कोला है अथवा शहद आदि है उन चीजों का त्याग कर दें चतुर्मास में, स्त्री-पुरुष के मैथुन संग का त्याग कर दें*
*🌞श्रावन 2026: जलाभिषेक और रुद्राभिषेक में होता है ये बड़ा अंतर, जानें पूजा के नियम और महत्त्व🌞*
*✴️शिवभक्तों के लिए विशेष माने जाने वाले श्रावणमास कृष्णपक्ष की शुरुआत इस बार 30 जुलाई 2026 से हो रही है। यह महीना भगवान शिव की पूजा, व्रत, उपवास और कांवड़ यात्रा जैसे अनुष्ठानों के लिए विशेष महत्व रखता है। श्रावण के महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा निभाई जाती है, जिसे जलाभिषेक कहा जाता है। इसके साथ ही एक अन्य महत्वपूर्ण विधि है रुद्राभिषेक, जो वैदिक मंत्रों और विशेष सामग्री के साथ किया जाता है। कई बार लोग इन दोनों पूजा विधियों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों में बड़ा अंतर होता है।*
*🌞 जलाभिषेक🌞*
*✴️जलाभिषेक का अर्थ है भगवान शिव का जल से अभिषेक करना। पूजा के दौरान शिवलिंग पर पवित्र जल अर्पित किया जाता है जिससे उन्हें शीतलता प्रदान हो और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। यह एक सरल और सामान्य विधि है जिसे श्रद्धालु घर पर भी कर सकते हैं। जलाभिषेक विशेष रूप से सावन मास में किया जाता है, जब भक्तगण शिवलिंग पर गंगाजल, दूध या सामान्य जल अर्पित करते हैं।*
*🌞रुद्राभिषेक🌞*
*✴️रुद्राभिषेक में ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर दूध, शहद, दही, घी और शुद्ध जल सहित पांच पवित्र द्रव्यों से अभिषेक किया जाता है। यह पूजा विधि विशेष रूप से मानसिक शांति, ग्रह दोषों की शांति, संतान सुख, रोग मुक्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए की जाती है। घर पर रुद्राभिषेक करते समय शिवलिंग को उत्तर दिशा में स्थापित करना चाहिए और पूज करते समय पूर्व दिशा की ओर मुख करके अभिषेक करना चाहिए।*
*✴️तुलसी के पत्ते शिव पूजा में वर्जित माने जाते हैं, इसलिए इनका प्रयोग न करें।*
*✴️अभिषेक करते समय मन को शांत और एकाग्र रखना चाहिए, आपस में बातचीत करने से बचें।*
*मंत्रों का उच्चारण शुद्ध रूप से करें, गलती से भी मंत्रों को तोड़-मरोड़कर न पढ़ें।*
*✴️जल से रुद्राभिषेक करने के लिए तांबे के पात्र का प्रयोग सबसे शुभ माना जाता है।*
*✴️रुद्राभिषेक के दौरान रुद्राष्टाध्यायी या वैदिक मंत्रों का जाप अत्यंत फलदायक माना जाता है।*
*✴️सावन मास में अगर नियम और विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक या जलाभिषेक किया जाए, तो भगवान शिव की कृपा जल्दी प्राप्त होती है और जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है।*
*🌞दैनिक राशिफल🌞*
*24 जुलाई, 2026, शुक्रवार*
*✴️मेष राशि : आज शाम तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। शाम तक कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय आमोद प्रमोद में बीतेगा।*
*✴️वृष राशि : आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।*
*✴️मिथुन राशि : आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांय काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।*
*✴️कर्क राशि : समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्यमान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।*
*✴️सिंह राशि : भौतिक विकास का योग अच्छा है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे।*
*✴️कन्या राशि : अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च होने का संयोगा है और यश कीर्ति में वृद्धि होगी।*
*✴️तुला  राशि : आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।*
*✴️वृश्चिक राशि : आज कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है, इस पर नियंत्रण रखें।*
*✴️धनु राशि : आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।*
*✴️मकर राशि : आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के आने से खर्च बढ़ेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।*
*✴️कुम्भ राशि : आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। आज का दिन काफी रचनात्मक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें और झगड़े और विवाद से बचें। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा।*
*✴️मीन राशि : आज का दिन पुत्र-पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा।*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*समस्या समाधान व मार्गदर्शन के लिए निम्नलिखित सम्पर्क नम्बर पर आधुनिक भारत के नए Aratti ऐप,व्हाट्सएप, टेलीग्राम पर  हमारी सेवाएं निःशुल्क रहेगी।केवल एक से अधिक प्रश्न ना करे।आयु बढ़ रही है ,विवाह में दिक्कत,रिश्ते आते है बात नही बनती,जीवन साथी से अनबन,सम्बन्ध विछेद सन्तान कष्ट,ग्रह दोष पितृ/प्रेत दोष/नजर दोष/वास्तु/पुनर्विवाह/कुण्डली मिलान/तलाक शुदा/ शराब आदि का नशा गठिया वायु ,जोड़ो का दर्द,सर्वाइकल,शरीर दर्द की आर्युवेदिक दवा चाहिए तो व्हाट्सएप पर  सम्पर्क कर मंगवाए सेवन विधि 1 कैप्सूल 2 गोली खाना खाने के बाद सुबह शाम दूध से ले।परहेज उड़द की दाल,चावल, कढ़ी, गोभी,दहीं*
       *✴️ll जय श्री राम ।।”✴️*
            *आचार्य विजय*
          *🌞9318539165🌞*