सबकी खबर , पैनी नज़र

July 25, 2026 10:51 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 25, 2026 10:51 pm

छात्र आंदोलन की जीत धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

पिछले एक महीने दिल्ली के जंतर मंतर और देश के सभी हिस्सों में छात्रों के आंदोलन किया जा रहा है  शिमला में भी एसएफआई द्वारा 20 जुलाई से शिमला उपयुक्त के बाहर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने तथा पेपर लीक के खिलाफ भूख हड़ताल की शुरुआत की। आज धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा इस्तीफा दिया गया । जो छात्र  आंदोलन की एक जीत है। एसएफआई का कहना है कि  ये केवल एक छोटी से जीत है अभी एसएफआई की लड़ाई जारी है एसएफआई शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी की मांग  लेकर तथा एनटीए को रद्द करने की मांग को लेकर एसएफआई का संघर्ष जारी रहेगा। एसएफआई अभी पीछे हटने वाली नहीं है। एसएफआई का कहना है कि अभी इस आंदोलन की शुरुआत हुई है लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे मुद्दे हैं जिनके लिए एसएफआई का संघर्ष जारी रहेगा। आज पिछले 10 सालों में ये तानाशाही सरकार छात्रों के आगे घुटने टेकने के लिए मजबूर हुई है और इसके चलते धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ है और आज एसएफआई अपनी शिमला में आयोजित क्रमिक भूख हड़ताल को खत्म करती है लेकिन इस आंदोलन को प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालय में इस लड़ाई को जारी रखेगी ।
एसएफआई मांग कर रही है एनटीए को रद्द किया जाए तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए और जिन छात्रों की  हत्या इस मोदी सरकार की नाकामी के चलते हुई है उन छात्रों के परिवार को 5 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। जब तक ये मुद्दों पूरे नहीं होते तब तक एसएफआई का आंदोलन जारी रहेगा एसएफआई इस आंदोलन को जारी रखेगी ।
जारीकर्ता
एसएफआई विश्वविद्यालय ईकाई तथा एसएफआई शिमला शहरी कमेटी