सबकी खबर , पैनी नज़र

July 29, 2026 12:34 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 29, 2026 12:34 am

एनएसयूआई संगठनात्मक चुनाव: नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई गई

शिमला, 28 जुलाई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, शिमला में आज सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी (CEA) – NSUI के सदस्य के. के. शास्त्री एवं हिमाचल प्रदेश NSUI संगठनात्मक चुनाव के PRO राकेश बैरवा ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी की स्वीकृति से NSUI संगठनात्मक चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि 28 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। पहले नामांकन प्रक्रिया 24 जुलाई से 28 जुलाई तक निर्धारित थी, जिसे अब तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस बार NSUI के संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह ऐप-आधारित एवं ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं सहित अधिक से अधिक युवाओं को नामांकन का अवसर उपलब्ध कराने तथा तकनीकी सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने प्रदेश के सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं NSUI कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 31 जुलाई तक अपना नामांकन पूर्ण करें और संगठन के लोकतांत्रिक चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि NSUI का उद्देश्य अधिकतम छात्र भागीदारी के साथ पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न कराना है।