सबकी खबर , पैनी नज़र

July 29, 2026 12:35 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 29, 2026 12:35 am

आंगनबाड़ी सहायिका एवं क्रैच कार्यकर्ता के पदों के साक्षात्कार का परिणाम घोषित

शिमला, 28 जुलाई, 2026, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल विकास परियोजना शिमला (शहरी) के अधीन संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका व क्रैच केंद्रों में क्रैच कार्यकर्ता के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिमला (शहरी) इंदु शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन समिति द्वारा 28 जुलाई, 2026 को लिए गए साक्षात्कार के आधार पर आंगनबाड़ी केन्द्र इंद्रनगर में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर लता देवी निवासी नेगी निवास अपर ढली और आंगनबाड़ी केन्द्र लोअर समिट्री में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर सत्या, निवासी शंभू भवन लोअर समिट्री का चयन किया गया है जबकि आंगनबाड़ी केन्द्र लोअर समिट्री में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए पार्वती देवी को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। इसी प्रकार, घोड़ा चौकी (क्रैच) में क्रैच कार्यकर्ता के पद पर अग्रिमा चौधरी, निवासी चौधरी निवास कच्ची घाटी तथा अपर समिट्री (क्रैच) में क्रैच कार्यकर्ता के पद पर खेमलता, निवासी वात्स्यान निवास समिट्री गेट संजौली का चयन किया गया है जबकि अपर समिट्री में क्रैच कार्यकर्ता के पद के लिए शिला कुमारी को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम विभाग द्वारा घोषित कर दिया गया है तथा इस संबंध में आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जाएगी।