सबकी खबर , पैनी नज़र

September 21, 2026 9:31 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 21, 2026 9:31 am

एचपीपीएससी अध्यक्ष ने राज्यपाल को 55वीं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की

शिमला 30 जुलाई, 2026, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता को आयोग की वर्ष 2025-26 की 55वीं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य कर्नल राजेश कुमार शर्मा, डॉ. पवनेश शर्मा, प्रो. ममता मोक्टा, राखिल काहलों, आयोग की सचिव निवेदिता नेगी तथा अतिरिक्त सचिव छवि नांटा भी उपस्थित रहीं।
राज्यपाल ने आयोग के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अवधि के दौरान आयोग द्वारा विभिन्न लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि पिछले कुछ वर्षों में आयोग ने कार्यकुशलता बढ़ाने, पारदर्शिता को सुनिश्चित करने और डिजिटल युग के अनुरूप तकनीकी समाधानों को अपनाने के लिए कई संस्थागत सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और सुशासन को बढ़ावा देने के प्रति आयोग की सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रही है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित थे।